Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती के अवसर पर लक्ष्मी स्मृति मंगल भवन पांढुर्णा में आयोजित हुआ कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय_गीता_जयंती के अवसर पर लक्ष्मी स्मृति मंगल भवन पांढुर्णा में आयोजित हुआ कार्यक्रम

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

कार्यक्रम में श्रीमद्भगवत गीता के 15 वें अध्याय का हुआ पाठ

पांढुर्णा – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आज लक्ष्मी स्मृति भवन के प्रांगण में गीता जयंती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी श्री अखिलेश्वरानंद गिरी महाराज एवं जाम सावली मंदिर से श्री गयाप्रसाद जी पांडे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा गीता के 15 वे अध्याय का वाचन किया साथ ही रश्मिरथी पाठ का वाचन किया।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज सोनी, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती अलका एक्का, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रेक्षा पाठक, पूर्व मंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़, नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोडे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राजकुमार ईवनाती, तहसीलदार श्री विनय प्रकाश ठाकुर, नगर पालिका सभापतिगण, पार्षदगण, स्कूल के छात्र एवं छात्राएं तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम के अंत मे गीता आरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!