जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 हेतु,कल चलेगा विशेष अभियान, सभी बीएलओ, सुपरवाइजर संबंधित अधिकारी रहेंगे फील्ड पर

मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा किया जाएगा पुनरीक्षण का कार्य, सभी मतदाता अपना गणना पत्र भरकर बीएलओ के पास कर सकते है जमा
मतदाता फॉर्म न देने पर मतदाता सूची से कट सकता है नाम
आगरा.24.11.2025.भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान में अब तेजी देखने को मिल रही है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए मौजूद सुपरवाइजर, बीएलओ और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 का कार्य काफी तेजी से चल रहा है। पुनरीक्षण कार्य को ससमय पूर्ण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा कल दिनांक 25 नवंबर 2025 दिन बुधवार को विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं।
बीएलओ द्वारा प्रातः 10 बजे से 04 बजे तक बूथों पर मौजूद रहकर गणना प्रपत्र वितरण, संकलन तथा भरे हुए गणना पत्र प्राप्त कर डिजिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा, संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा बीएलओ के कार्यों का नियमित पर्यवेक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी मतदाता अपने भरे हुए गणना प्रपत्र बीएलओ के पास तत्काल वापस कर दें जिससे कि उनका डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बीएलओ और अधिकारी फील्ड पर रहकर पुनरीक्षण कार्य समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।
मतदाता फॉर्म न देने पर मतदाता सूची से कट सकता है नाम
जिलाधिकारी ने कहा कि कई स्थानों पर मतदाता बीएलओ को फॉर्म भरने के लिये आवश्यक जानकारी व फोटो उपलब्ध नहीं करा रहे हैं, ऐसे मामलों में मतदाता सूची से नाम कटने की संभावना बन जाती है। उन्होंने अपील की कि सभी मतदाता समय से बीएलओ को गणना प्रपत्र भरकर जरूर दें।
डीएम की जनता से अपील
जिलाधिकारी ने कहा कि
“मतदाता गणना प्रपत्र को सही-सही भरकर समय पर बीएलओ को अवश्य वापस करें, ताकि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची से न छूटे।” उन्होंने जनपद के सभी मतदाताओं, जनप्रतिनिधियों, बीएलए, सुपरवाइजर,एवं बीएलओ से अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग की अपील की।












Leave a Reply