Advertisement

जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने बीएलओ,सुपरवाइजर के कार्यों का मौके पर किया निरीक्षण, डोर टू डोर नागरिकों से संवाद कर एसआईआर संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर दिए निर्देश

जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने बीएलओ,सुपरवाइजर के कार्यों का मौके पर किया निरीक्षण, डोर टू डोर नागरिकों से संवाद कर एसआईआर संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर दिए निर्देश


जिलाधिकारी ने तहसील सदर, मुस्तफा क्वार्टर, सोहल्ला आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर गणना प्रपत्र वितरण तथा संकलन के कार्यों की देखी प्रगति

जिलाधिकारी ने जनपद के सभी मतदाताओं से की अपील,विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत गणना प्रपत्र की सभी प्रविष्टि पूर्ण कर संबंधित बीएलओ को करें प्रदान, आखिरी दिन का न करें इंतजार

बीएलओ द्वारा डोर टू डोर दिए जा रहे हैं गणना प्रपत्र, सभी अपना नवीन फोटो आदि रखें तैयार, सभी नागरिक गणना प्रपत्र भरने में करें सहयोग

आगरा.20.11.2025.आज जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत गणना प्रपत्रों का वितरण, संकलन तथा बीएलओ के कार्यों का मौके पर निरीक्षण व एसआईआर संबंधी संपादित किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट, तहसील सदर में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत संकलित गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन/फीडिंग की अद्यतन स्थिति जानी तथा बीएलओ व सुपरवाइजर आदि से संवाद कर डोर टू डोर कार्यों में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि मतदाताओं द्वारा फोटो तथा अन्य जानकारी उपलब्ध न कराने से भरे हुए गणना प्रपत्रों के संकलन में विलंब हो रहा है।
जिलाधिकारी ने सभी सुपरवाइजर,बीएलओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र नागरिक को डोर टू डोर संपर्क कर फार्म उपलब्ध करा कर उनकी जानकारी निर्धारित कालमों में सही सही दर्ज कराना सुनिश्चित करें, किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो, इस कार्य में आशा वर्कर आंगनवाड़ी, संबंधित पार्षद, वार्ड मेंबर आदि के समन्वय व सहयोग से कार्य में तेजी लाएं।बीएलओ अपने कार्यों को पूर्ण सतर्कता एवं समय सीमा के भीतर संपादित करें।


जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मुस्तफा क्वार्टर, सोहल्ला आदि क्षेत्रों में डोर टू डोर भ्रमण कर निर्धारित प्रपत्रों,तथा घर-घर सर्वे की प्रगति एवं बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण कर आम मतदाताओं से संवाद कर जानकारी ली, जिलाधिकारी ने सभी मतदाताओं को अपना नवीन फोटो आदि तैयार रखने, गणना प्रपत्र में भरी जाने वाली जानकारी देने, विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत गणना प्रपत्र की सभी प्रविष्टि पूर्ण कर गणना प्रपत्र संबंधित बीएलओ प्रदान करने ,आखिरी दिन का इंतजार न करने,गणना प्रपत्र भरने में सहयोग करने की अपील की।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 04 नवंबर से शुरू हुई यह प्रक्रिया 04 दिसंबर तक चलेगी।बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर यह गणना फॉर्म वोटरों को दे रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता गणना फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें, उस पर अपने हस्ताक्षर करें और बीएलओ को वापस दे दें। इस दौरान अगर कोई वोटर घर पर नहीं मिलता है तो परिवार का कोई भी सदस्य सभी सदस्यों की जानकारी भरकर हस्ताक्षर सहित फॉर्म बीएलओ को दे सकता है। जिन मतदाताओं के हस्ताक्षरित फार्म बीएलओ को मिल जाएंगे, उनके नाम 9 दिसंबर को जारी होने वाले ड्राफ्ट वोटर में शामिल कर लिया जाएगा। सभी वोटर समय पर अपना फॉर्म भरकर बीएलओ को अवश्य उपलब्ध करा दें, ताकि किसी का नाम लिस्ट में न छूटे।
जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता https://voters.eci.gov.in पोर्टल से भी अपना गणना प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 अथवा लैंडलाइन नंबर 0562- 2250170 पर भी कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!