Advertisement

सोनभद्र -धान क्रय केंद्र खुलवाने हेतु नौडीहा न्याय पंचायत के किसानों का प्रदर्शन

धान क्रय केंद्र खुलवाने हेतु नौडीहा न्याय पंचायत के किसानों का प्रदर्शन

 

राज्य मंत्री, सांसद, विधायक के संस्तुति के बाद भी नहीं खुला धान क्रय केंद्र

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

 

खलियारी ।।नगवां ब्लाक क्षेत्र के अति पिछड़ा नक्सल प्रभावित क्षेत्र नौडीहा न्याय पंचायत के दर्जनों किसानों ने सोमवार को अपने साधन सहकारी समिति नौडीहा पर दस बजे इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है और तत्काल धान क्रय केंद्र खुलवाने की मांग किया है।

ग्राम पंचायत माची में स्थित समिति पर प्रदर्शन कर रहे ग्राम प्रधान भूवनेश्वर प्रसाद ने बताया कि इस नौडीहा साधन समिति पर धान क्रय केंद्र खोलने के लिए समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार सिंह गोड़, सांसद छोटेलाल खरवार, विधायक भूपेश चौबे सभी ने अपनी लिखित संस्तुति दिया है इसके बावजूद अभी तक धान क्रय केंद्र नहीं खोला गया। प्रदर्शन में माची ,नौडीहा, दरेव, देवहार, मडपा, चरगडा, सियरिया, बाकी, आदि गांवों से शामिल नन्दू प्रसाद, मोहम्मद अली,सोबराती,बबुदर खरवार,बिफन गुर्जर, विनोद कुमार, कमलेश , चन्द्रभान सिंह, राजेश्वर सिंह,यादव,पारस,रामराज, गोपाल सिंह,सनोज कुमार, रिजवान अली, रामदेव शंकर आदि ने बताया कि और जगहों पर धान क्रय केंद्र पर साधन सहकारी समिति द्वारा धान खरीदारी शुरू कर दिया गया है।और किसानों ने यह भी कहा कि दो वर्ष पहले धान खरीददारी होता था, लेकिन बंद कर दिया गया जिससे हम सभी किसानों को बहुत परेशानी हो रहा है,जब से धान खरीददारी बंद हुआ है तब से व्यापारियों को औने-पौने दाम मे धान बेचना पड़ता है।

किसानों ने बताया कि दूसरा साधन सहकारी समिति खलियारी है, जो इस क्षेत्र से 25 से 30 किलोमीटर दूर पड़ता है जहां पर धान लेजाकर बेचना किसानों को बहुत ही नुकसान होता है।

इस सम्बन्ध में जिला प्रबंधक राकेश गुप्ता ने कहा कि हमनें अपने तरफ से मुख्यालय लखनऊ पत्र भेजा है, वहां से निर्देश आने के बाद ही क्रय केंद्र खोला जा सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!