Advertisement

जिले में फैल रही ड्रोन संबंधी भ्रामक सूचनाओं पर रोक हेतु टीकमगढ़ पुलिस की एडवाइजरी

जिले में फैल रही ड्रोन संबंधी भ्रामक जिले में फैल रही ड्रोन संबंधी भ्रामक सूचनाओं पर रोक हेतु टीकमगढ़ पुलिस की एडवाइजरी 

ड्रोन कैमरे से संबंधित अफवाहों पर ध्यान न दें — टीकमगढ़ पुलिस की अपील

टीकमगढ़, से कविन्द पटैरिया पत्रकार

जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से ड्रोन कैमरों की गतिविधियों को लेकर विभिन्न चर्चाएँ और भ्रामक जानकारियाँ प्रसारित हो रही हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने नागरिकों से संयम और सतर्कता बरतने की अपील की है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब तक की जांच में ड्रोन कैमरों की किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता नहीं पाई गई है। कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया एवं जनचर्चाओं के माध्यम से भ्रामक सूचनाएँ फैला रहे हैं, जिन पर विश्वास न करें।

नागरिकों के लिए दिशा-निर्देश :

1. यदि किसी स्थान पर कोई ड्रोन कैमरा उड़ता हुआ दिखाई दे या उसकी गतिविधि संदेहास्पद प्रतीत हो, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस आकस्मिक सेवा 112 पर दें अथवा नजदीकी थाना / चौकी से संपर्क करें।

2. जिले में ऐसे स्टूडियो संचालक, फ़ोटोग्राफ़र या व्यक्ति, जिनके पास ड्रोन कैमरा उपलब्ध है, उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे अपने ड्रोन संचालन की जानकारी संबंधित थाने में पंजीकृत कराएं।

3. जिन नागरिकों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ड्रोन खरीदे हैं, वे भी इसकी जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि सभी उपकरणों का विधिवत रिकार्ड तैयार किया जा सके।

4. किसी भी अपुष्ट सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें, और न ही स्वयं कोई ऐसा कदम उठाएं जिससे कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े।

पुलिस की प्राथमिकता :

टीकमगढ़ पुलिस जिले में शांति, सुरक्षा और जनविश्वास बनाए रखने के लिए निरंतर सक्रिय है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

नागरिकों से अपेक्षा है कि वे जिम्मेदार नागरिक बनकर पुलिस प्रशासन को सहयोग दें और अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!