समराला में पलटी पंजाब रोडवेज की बस, सवारियों में मची चीख-पुकार।
लुधियाना से (मनप्रीत सिंह) लुधियाना।

चंडीगढ़ से फिरोजपुर जा रही सवारियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस आज सुबह करीब 8 बजे एक्सेल टूटने के कारण समराला में बस पलट गई। बस में करीब 40 लोग सवार थे और बस के पलटते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई।
बस पलटने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों ने सवारियों को पलटी हुई बस से निकाला। इस हादसे में दो महिला सवारी को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल समराला ले जाया गया।

बाकी यात्री मामूली रूप से घायल होने के कारण इस हादसे से बच गए। मौके पर मौजूद बस स्टाफ और अन्य लोगों ने बताया कि चलती बस के एक्सेल टूटने के कारण पलट गई सिविल अस्पताल में भर्ती दोनों यात्रियों की हालत ठीक बताई जा रही है।



















Leave a Reply