Advertisement

सोनभद्र – *बाल तस्करी से आजादी 3.0 अभियान के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम ।*

 

 

*बाल तस्करी से आजादी 3.0 अभियान के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम ।*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

आज दिनांक 12 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार आदर्श इंटर कॉलेज, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में छात्रों को बाल तस्करी की रोकथाम और इससे निपटने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि बाल तस्करी एक जघन्य अपराध है, जिसमें बच्चों को जबरन बाल श्रम, यौन शोषण, गुलामी के लिए स्थानांतरित या प्राप्त किया जाता है। इस अपराध के बारे में जागरूकता फैलाने, शिक्षा को बढ़ावा देने और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए परिवारों और समुदाय के साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है। यदि आपको बाल तस्करी का संभावना है, तो चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर या 112 पुलिस सहायता पर संपर्क करें।

इस कार्यक्रम में *बाल कल्याण समिति अध्यक्ष* अखिल नारायण देव पांडेय, सदस्य अमरेश चंद्र पाठक *थाना मानव तस्करी रोधी* से मुख्य आरक्षी धनंजय सिंह, महिला आरक्षी शालिनी वैश्य, आरक्षी पंकज *जिला बाल संरक्षण इकाई* से रोमी पाठक *चाइल्ड हेल्पलाइन* से परियोजना समन्वयक मुकेश सिंह और विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार व अन्य अध्यापकगण मौजूद रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!