किसानो की हर समस्या के लिए लड़ता रहेगा भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश
ब्यूरो चीफ ~राघवेन्द्र राय संत कबीर नगर

हैंसर बाजार, संत कबीर नगर।
भारतीय किसान संघ संत कबीर नगर के हैंसर बाजार ब्लॉक में ब्लॉक एवं ग्राम समितियों के अध्यक्ष, मंत्री, उपाध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्यों वीडियो हैंसर बाजार को दिया ज्ञापन । कार्यक्रम में गोरक्षा एवं अवध प्रांत के संगठन मंत्री श्री अरविंद जी भाई साहब का विशेष उद्बोधन प्राप्त हुआ।
उन्होंने संगठन के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि यदि किसान संगठित रहेंगे और संगठन में मजबूती बनाए रखेंगे तो किसी भी सरकार से अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकते हैं। उन्होंने ग्राम समितियों को सक्रिय करने, जैविक खेती को बढ़ावा देने और गांव संवर्धन पर बल दिया।

संगठन मंत्री ने संगठन के चार पर्व — भगवान बलराम जयंती, गोपाष्टमी, भारत माता पूजन एवं स्थापना दिवस — को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही किसानों को अपनी उपज का प्रसंस्करण कर अधिक लाभ अर्जित करने की सलाह दी।
उद्घाटन सत्र जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह जी ने किया। जिला मंत्री दिनेश चंद्र राय ने ग्राम समितियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संगठन को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 9 सितम्बर को ब्लॉक मुख्यालय पर भारी संख्या में उपस्थित होकर माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष युधिष्ठिर चौरसिया, ब्लॉक मंत्री रणधीर पाल, अशोक शुक्ला, पप्पू शुक्ला, पीयूष शुक्ला, प्रदीप मौर्य, मुकेश चौरसिया, रामस्वरूप, अवधेश प्रसाद, ब्रह्मदेव पांडे, धर्मराज चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में भगवान बलराम की जय, भारतीय किसान संघ जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंज उठा।















Leave a Reply