Advertisement

विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित आगरा @2047 अभियान के तहत वाजिदपुर में गोष्ठी का आयोजन

फतेहाबाद संवाददाता कमल सिंह चौहान

विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित आगरा @2047 अभियान के तहत वाजिदपुर में गोष्ठी का आयोजन

फतेहाबाद : आगरा 9 सितंबर विकास खण्ड फतेहाबाद की ग्राम पंचायत वाजिदपुर में मंगलवार को विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित आगरा @2047 अभियान के अंतर्गत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अर्थशक्ति, सृजन शक्ति एवं जीवन शक्ति को बढ़ावा देने के लिए समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्राम्य विकास तथा सुरक्षा एवं सुशासन क्षेत्रों में जनपद के समग्र विकास को गति देना था।

गोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत वाजिदपुर के उप स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में किया गया। इसमें विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में विकास हेतु अपने सुझाव दिए, जिससे जनभागीदारी को बढ़ावा मिला।

प्रदीप भटनागर सेवानिवृत्त आईएएस ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश भारत की सांस्कृतिक आत्मा के साथ-साथ राजनीतिक चेतना और आर्थिक आकांक्षाओं का केंद्र है। प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तुत विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार करने में उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से 2025 के बीच सुरक्षा, सुशासन और विकास के क्षेत्र में ठोस कार्य किए गए हैं, और अब लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक उत्तर प्रदेश भारत का अग्रणी विकसित राज्य बने।

इस कार्यक्रम ने विकास की नई दिशा में जनमानस को प्रेरित किया और जनपद के विभिन्न सेक्टरों में समन्वित विकास के लिए एक सकारात्मक वातावरण तैयार किया।

प्रदीप भटनागर सेवानिवृत्त आईएएस,
डा. विभा निगम सेवानिवृत्त प्रोफेसर दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट,यू.एन. सिंह, सेवानिवृत्त प्रोफेसर कृषि विभाग आर.बी.एस. कॉलेज,
योगेश पवार, सेवानिवृत्त प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग,
अरविंद मल्लपा बंगारी जिलाधिकारी,
प्रतिभा सिंह मुख्य विकास अधिकारी,
स्वाति शर्मा, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट, डा.यशवंत सिंह उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी,खंड विकास अधिकारी रजत कुशवाहा, खंड शिक्षा अधिकारी शेष बहादुर सरोज मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!