यमुना नदी में स्नान कर श्रद्धालुओं ने किया तर्पण, पितृपक्ष की शुरुआत पर दिखा आस्था का उत्साह

फतेहाबाद : रविवार से पितृपक्ष प्रारंभ हो गया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुना नदी के तट पर एकत्र हुए और पवित्र जल में स्नान कर अपने पितरों का तर्पण किया। आस्था और श्रद्धा से ओत-प्रोत वातावरण में श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर अपने पूर्वजों को स्मरण किया।

सुबह सूरज उगते ही लोग परिवार सहित यमुना तट पर पहुँचे। कई लोगों ने स्नान कर जल अर्पित किया, जबकि पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तर्पण कराए। श्रद्धालुओं ने पवित्र जल में तिल, जल और पुष्प अर्पित कर अपने पितरों की शांति और मोक्ष की कामना की। इस दौरान विशेष सावधानी रखी गई और प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा व व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
पंडितों ने बताया कि पितृपक्ष के दौरान पितरों का स्मरण कर तर्पण करने से आत्माओं को शांति और परिवार को सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। श्रद्धालुओं ने इसे धर्म, संस्कृति और परंपरा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आयोजन बताया।
संवाददाता कमल सिंह चौहान


















Leave a Reply