जिला संवाददाता विमल गुप्ता यूपी
कानपुर देहात
देवीपुर
समर्पण केयर फाउंडेशन एवं विकास मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रशांत श्रीवास्तव द्वारा देवीपुर में निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन

सत्यार्थ न्यूज कानपुर देहात ।
ब्लॉक मलासा क्षेत्र के अंतर्गत देवीपुर चौराहे में समर्पण केयर फाउंडेशन एवं विकास मोर्चा के द्वारा आयोजित निशुल्क कैंप का आयोजन युवा समाजसेवक प्रशांत श्रीवास्तव प्रदेश मंत्री जी के द्वारा समाज के गरीब जरूरतमंद , बड़े बुजुर्गो के स्वास्थ्य को देखते हुए जिला अध्यक्ष विमल किशोर गुप्ता के अधिक प्रयास द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन दिनांक 10/9/2025 को दिन बुधवार सुबह 9:00 से 2:00 तक स्वास्थ्य विभाग की टीम कुलवंती हॉस्पिटल एवं
ए एस जी नेत्र चिकित्सालय द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प आपके क्षेत्र में देवीपुर पुलिस चौकी के बगल में मदर इंडिया पब्लिक जूनियर हाई स्कूल देवीपुर चौराहे में किया जा रहा है । इस निशुल्क कैम्प का आयोजन समर्पण केयर फाउंडेशन एवं विकास मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रशांत श्रीवास्तव युवा समाजसेवक , जिला अध्यक्ष विमल गुप्ता व रमाशंकर ओमर राहुल सिंह यादव जिला मंत्री
रमाकांत पाल जिला सचिव , गोरे फौजी जगदीश प्रसाद , राम लखन समाज सेवक देवीपुर , गुलाब सिंह सेक्टर अध्यक्ष मोहम्मदपुर मलासा आदि सदस्यों के द्वारा आयोजित किया जा रहा है । आप सभी क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया जाता है अपनी आंखों का चेकअप कराए और निशुल्क लाभ उठाएं ।


















Leave a Reply