माची थाना क्षेत्र के बाकी जंगल में संदिग्धों की सुगबुगाहट
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

नगवां ब्लाक में माची थाना क्षेत्र के बाकी जंगल में संदिग्धों ने कुछ ग्रामीणों को बाजार से वापस जाते समय सामान छिनने और मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है।
बाकी गांव के कोटेदार ईश्वर दयाल ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले हम खलियारी बाजार से बाकी अपने घर वापस हो रहा था कि करीब शाम हल्का अंधेरा का समय दो लोग सामने आकर गाड़ी रोकवाने लगें हम अनजान देखा तो अपनी बाइक नहीं रोका तेज रफ्तार में वहां से भाग निकला।
बाकी गांव का ही रहने वाला उपेन्द्र कुमार भी खलियारी बाजार से वापस हो रहा था तो बाकी नदी से पहले घना जंगल है वहीं पर रोक लिए और कुछ भी नहीं था तो गाली गलौज करते हुए भगा दिए।
ऐसे ही गांव की कुछ महिलाएं बिन्दु देवी, गीता देवी आदि ने भी बताया कि हम लोग भी सुन रहे हैं लेकिन कोई डर के कारण स्पष्ट नहीं बता रहा है।
गांव के कोटेदार ईश्वर दयाल ने यह भी बताया कि हमने अपने सुअरसोत चौकी पर फोन कर के सूचना दिया है लेकिन अभी तक कोई पुलिस मार्च या काम्बिग आदि देखने को नहीं मिला।
इस सन्दर्भ में चौकी प्रभारी सुअरसोत से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी।














Leave a Reply