Advertisement

सोनभद्र – *थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा अपहृता की सकुशल बरामदगी एवं नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी*

 

 

*थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा अपहृता की सकुशल बरामदगी एवं नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी सदर सोनभद्र श्री राज सोनकर के नेतृत्व में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पन्नूगंज पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

*प्रकरण-* दिनांक 21.08.2025 को थाना पन्नूगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम किरहुलिया से एक नाबालिग किशोरी (उम्र लगभग 16 वर्ष) के अपहरण की सूचना पर मु0अ0सं0-157/2025, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रकरण में नामजद अभियुक्त शिवा पाण्डेय पुत्र अजय शेखर पाण्डेय, निवासी ग्राम कोरियांव (भवानीगांव), थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 20 वर्ष, वांछित चल रहा था। दिनांक 28.08.2025 को उक्त अभियुक्त अपहृता के साथ स्वयं थाना पन्नूगंज पर उपस्थित हुआ। सूचना प्राप्त होते ही विवेचक उपनिरीक्षक श्री सदरुज्जमा सिद्दीकी द्वारा महिला आरक्षी की उपस्थिति में अपहृता से आवश्यक पूछताछ की गई। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि अभियुक्त ने उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर दिनांक 21.08.2025 को अपने साथ बागेश्वर धाम, जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) ले जाकर रखा था, जहां वे दोनों साथ रहे। इसके उपरांत आपसी सहमति से दोनों थाना पर आ गए। पीड़िता की आयु, बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 87 बीएनएस की वृद्धि की गई। तत्पश्चात उपरोक्त अभियुक्त को दिनांक 28.08.2025 को समय लगभग 17:10 बजे विधिक आधार पर गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान मा० सर्वोच्च न्यायालय एवं मा० राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया। अभियुक्त को दिनांक 29.08.2025 को मा० न्यायालय, सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

1. शिवा पाण्डेय पुत्र अजय शेखर पाण्डेय निवासी ग्राम कोरियांव (भवानीगांव), थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र लगभग 20 वर्ष।

 

*गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम*

1. उ0नि0 सदरुज्जमा सिद्दीकी थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।

2. महिला आरक्षी रिंकू गुप्ता थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।

3. महिला हेल्प डेस्क प्रभारी लक्ष्मी वर्मा थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!