पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरन्या से मालकातर (महाराष्ट्र) तक लगभग 1करोड़ रुपये लागत की डामरीकरण सड़क का भूमिपूजन विधायक जी श्री श्याम बरडे जी ने किया।।
रिपोर्टर प्रफुल पाटिल
खेतिया तह पानसेमल

भूमि पूजन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सड़क निर्माण किसी भी क्षेत्र की जीवनरेखा होती है। इस सड़क के बनने से मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार भी होगा।
ग्रामीणों ने इस सड़क को लंबे समय से अपनी सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। अब उनके लिए बाजार, स्कूल और अस्पताल की दूरी कम हो जाएगी। बारिश के दिनों में कीचड़ और कठिनाई से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलेगी।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क आने वाली पीढ़ियों के लिए “विकास का सेतु” साबित होगी।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के शिरपुर (आमदार) विधायक श्री काशीराम दादा जी पावरा, सत्तारसिंह जी पावरा नगर परिषद अध्यक्ष श्री शैलेंद्र जी भंडारकर, मंडल अध्यक्ष श्री चंद्रकांत जी महाजन श्री चंद्रकांत जी महाजन,वरिष्ठ नेता श्री मनोहर जी पटेल, श्री राजेन्द्र जी शितोले, श्री लोकेश जी शुक्ला, श्री मोहनलाल जी गोले, श्री कन्हैयालाल जी जैन, श्री वीपी सिंह जी सोलंकी, श्री प्रताप जी भोसले,श्री प्रकाश जी जोशी, श्री विनोद जी वसावे, श्री जालम जी पाण्डेय, भारत की वारुडे, श्री किशोर जी वारुडे ,सरपंच श्री रामलाल जी परमार, श्री राजू जी खैरनार सहित अन्य ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


















Leave a Reply