जिम्मेदारों का ध्यान नहीं:स्कूल की हालत जर्जर कभी भी हो सकता है हादसा
सरकारी स्कूल में 60 बच्चों की जिंदगी से किया जा रहा है खिलवाड़
संवाददाता गोविन्द दुबे उदयपुरा ग्राउंड रिपोर्ट

देवरी. तहसील मुख्यालय देवरी से लगभग 20 किलोमीटर दूर रायसेन जिले की आखिरी सीमा पर बसे ग्राम कुकरा में शासकीय स्कूल की हालत बहुत खराब है। यहां कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है, क्योंकि ऊपर की छत जर्जर हालत में पहुंच – गई और भरभराकर गिर सकती है। जिसमें देश के भविष्य लगभग 60 बच्चे अपने सपने संजो कर पढ़ने इस विषय में दो बार स्कूल के शिक्षक आवेदन भी दे चुके है, लेकिन अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों ने इस पर ध्यान देना जरुरी नहीं समझा है।
जबकि यहां बैठकर पढने वाले बच्चों और शिक्षकों की जान जोखिम में बनी हुई है। स्कूल को जर्जर भवन में नहीं लगाया जाए और हादसे को रोका जा सके।
आंगनबाड़ी केन्द्र भी हो रहा संचालित
इसी भवन के बाजू में आंगनबाड़ी केन्द्र भी संचालित होती है जिसकी हालत भी खराब है। ऐसे में शासन-प्रशासन दोनों आंखें मूंदे बैठे हुए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी बच्चों को जर्जर भवन की जगह सुरक्षित स्थान पर बैठाने के प्रबंध नहीं किए हैं। जब स्कूल शिक्षक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमने दो बार आवेदन दे दिया और वरिष्ठ अधिकारियों को भी इसके विषय में अवगत करा दिया है। लेकिन अभी तक इस समस्या का निराकरण नहीं किया जा सका है।
लापरवाही से कभी भी हादसा हो सकता है ऐसे में बड़ी घटना होने पर किसकी जवाबदारी रहेगी।
इनका कहना है:-
ऐसा कोई दूसरा भवन नहीं है जिसमें स्कूल को शिफ्ट किया जा सके और इस विषय में दो बार अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। मगर अभी तक कोई प्रबंध नहीं हो सका है।-मनीष शर्मा, सचिव ग्राम पंचायत
में शिक्षा विभाग अधिकारियों को बोलता है औके उसको दिखवाता हूं। यदि यह समस्या है तो स्कूल को शिफ्ट किया जाएगा। -संतोष मुद्गल, एसडीएम बरेली
यदि स्कूल की बिल्डिंग जर्जर हालत में है है तो स्कूल को शिफ्ट किया जाएगा। मैं स्कूल के शिक्षक सहित अन्य अधिकारियों से जानकारी लेता हूं। -डीडी रजक, जिला शिक्षा अधिकारी रायसेन


















Leave a Reply