Advertisement

सुलतानपुर सिटी न्यूज़ सुलतानपुर”

गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर सिटी न्यूज़ सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर:

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर:
1. सामूहिक हवन
सुबह 9:00 बजे। कुड़वार कस्बे के गायत्री प्रज्ञा धाम पर सामूहिक हवन का आयोजन किया जाएगा।
2. एकत्रीकरण आयोजन
सुबह 9:00 बजे। धम्मौर कस्बा स्थित सरस्वती बालिका इंटर काॅलेज परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शताब्दी आह्वान के उपलक्ष्य में आठ गांवों का एक साथ एकत्रीकरण कार्यक्रम होगा।
3. योग शिविर
सुबह 10:00 बजे। कुड़वार के भगवान मानव सेवा आश्रम पंचवटी प्रतापपुर में निशुल्क चिकित्सा एवं योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
4. बैठक
सुबह 11:00 बजे। जागृति ब्राह्मण समाज की बैठक शहर के तिकोनिया पार्क स्थित मौनी मंदिर में की जाएगी।
5. आल्हा गायन
दोपहर 12:00 बजे। दोस्तपुर के पलियागोलपुर में आल्हा गायन का आयोजन किया जाएगा। गायक सज्जन मिश्र आल्हा गायन करेंगे।
दोपहर 12:00 बजे। अलीगंज के पूरे घुप्पा पांडेय गांव में आल्हा गायन का आयोजन होगा। गायक रमाकांत तिवारी आल्हा सुनाएंगे।
6. प्रतियोगिता
दोपहर 2:00 बजे। बल्दीराय के पारा पशु बाजार में लंबी कूद अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!