Advertisement

सोनभद्र -आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला झुलसी, जिला अस्पताल रेफर

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला झुलसी, जिला अस्पताल रेफर,

 

 

शाम 6 बजे खेत में से काम कर के लौट रही थी तभी गरज चमक के साथ गिरी बिजली,

 

 

सोनभद्र/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र रायपुर थाना क्षेत्र में गरज चमक के साथ हो रही लगातार भारी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला बुरी तरह झुलस गई है।

 

जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के मझुई निवासी अंजली देवी पत्नी राम आशीष उम्र लगभग 30 वर्ष घर से कुछ दूरी पर अपने खेत में काम करके घर वापस आ रही थी कि अचानक तेज गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी और वह उसके चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने आनन फानन में घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी लेकर गए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार महिला की हालत में पहले से कुछ सुधार है आप को बता दें कि हर वर्ष बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर लोगों की मृत्यु हो जाती है लगातार दो दिन से जिले में हो रही भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है बिजली गिरने और कच्चे मकान गिरने की खबरे मिल रही है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र से घायल महिला को सरकारी मदद देने और बिजली ताड़ित यंत्र लगवाने की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!