Advertisement

सोनभद्र -*जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया “थाना समाधान दिवस”-*

 

 

*जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया “थाना समाधान दिवस”-*

 

*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना चोपन पर, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर तथा समस्त क्षेत्राधिकारी अपने-अपने के सर्किल के थानों पर व थाना प्रभारियों द्वारा अपने थानों पर सुनी गयी जनता की समस्याएं-*

 

*जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

आज दिनांक-23.08.2025 को जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा थाना चोपन पर आयोजित समाधान दिवस के अवसर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर, क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना चोपन पर, क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा थाना ओबरा पर, क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा थाना पिपरी पर तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी द्वारा थाना दुद्धी पर व थाना प्रभारियों द्वारा अपने थानों पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!