गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश
“राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड प्रमुख को तमंचा दिखाकर दी जान से मारने की धमकी“

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर:(सुलतानपुर/चांदा)
RSS खंड संपर्क प्रमुख को तमंचा दिखाकर दी जान से मारने की धमकी
– कोतवाली चांदा के अंतर्गत लौवा गांव का मामला
– नीतेश मिश्र की दुकान पर पहुंचे ऑल्टो कार सवार बदमाशों ने दी गालियां
– तमंचा सटा कर दी जान से मारने की धमकी
– नीतेश मिश्रा की लौवा गांव में बिल्डिंग मटेरियल की है दुकान
– नीतेश ने लौवा सफीपुर गांव के रणधीर सिंह पर लगाया आरोप
– नीतेश आरएसएस के खंड संपर्क प्रमुख हैं

आरोप के मुताबिक 20 अगस्त की शाम 5 बजे के आसपास आरोपी रणधीर सिंह अपने 4 सहयोगियों के साथ नीतेश मिश्र की सीमेंट-बालू की दुकान पर पहुंचे और तमंचा दिखाकर जान से मारने की नीयत से मां-बहन की गाली देने लगे। जिसपर नीतेश जान बचाकर अपनी दुकान छोड़कर भागे। नीतेश की तहरीर पर चांदा कोतवाली में रणधीर सिंह और उनके 4 अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश














Leave a Reply