बगैर मान्यता संचालित विद्यालयों को एबीएसए का बन्द करो का नोटिस
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

नगवां ब्लाक क्षेत्र के खलियारी चल रहे चार जगहों पर बिना मान्यता संचालित विद्यालयों को एबीएसए नगवां धनंजय in सिंह ने बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण कर विद्यालयों के प्रबंधक को तत्काल विद्यालयों को बन्द करने निर्देश दिया है।
एबीएसए ने सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिया है कि बगैर मान्यता संचालित विद्यालयों को संचालित करने वालों के उपर कानूनी प्रक्रिया करते हुए सबके ऊपर शिक्षा अधिनियमों का उल्लघंन करने और सारी परेशानियों का उल्लेख करते हुए थाना पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
बगैर मान्यता संचालित विद्यालयों स्वामी विवेकानंद विद्यालय पर गए खंड शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 06 से कक्षा 08 तक के बच्चों को क्लास से बाहर कर दिए और कक्षा 09 से 12 तक के बच्चों को उन्होंने बताया कि मेरे क्षेत्राधिकार से बाहर है इसको जिला विद्यालय निरीक्षक बंद करा सकते हैं। चैतन्या एकेडमी पर खंड शिक्षा अधिकारी गए तो प्रबंधक विद्यालय छोड़कर गायब हो गए यह बात खंड शिक्षा अधिकारी नगवां ने कहा। चिल्ड्रन पब्लिक विद्यालय पहले से ही बंद पाया गया है। सभी बगैर मान्यताओं विद्यालयोंपर दौरा किया गया है सबको विद्यालयों को बन्द करने का नोटिस जारी किया गया है।खंड शिक्षा अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि यदि विद्यालय नहीं बंद करते हैं तो करवाई कि जायेगी।।
















Leave a Reply