Advertisement

बकरी चराने गए युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत हादसे के बाद बीमार पड़ी मां की भी सदमे से हुई मौत

रिपोर्टर मोहम्मद सेबू

बकरी चराने गए युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत हादसे के बाद बीमार पड़ी मां की भी सदमे से हुई मौत

सुलतानपुर। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के तेरएं गांव निवासी राजकुमार (35वर्ष)पुत्र स्व.जियालाल बकरी चराने घर के बगल ही तालाब के किनारे गया था।जहां किनारे पर पैर फिसलने से तालाब में चला गया और डूबने लगा। चीख पुकार पर ग्रामीणों ने उसे किसी तरह तालाब से बाहर निकाला। परिजनों ने युवक को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वही इस घटना के तुरंत बाद ही युवक की बड़ी मां परभू पत्नी कलहू की भी हादसे के बाद मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि वह बीमार भी थी। युवक की बहन गीता ने बताया कि वह चार बहनों में इकलौता भाई था। वही उसकी दो पुत्री आयुषी 5 वर्ष व आशु तीन वर्ष सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!