1150बोरी यूरिया,78 बोरी डी ए पी छापेमारी मे बरामद।
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

गोदाम में डंप 1150 बोरी यूरिया और 78 बोरी डीएपी अवैध रूप से खाद का भंडारण मिला ।प्रशासन की टीम ने गोदाम पर छापेमारी करने से क्षेत्र में मचा हड़कंप।
प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में खाद के संकट के बीच मंगलवार को रात प्रशासन ने कोन थाना क्षेत्र में 1150यूरिया भण्डारण कर पीछे छिपाई वही 78 बोरी डी एपी भी बरामद की गई है ।बताया गया कि खाद विक्रेता के गोदाम में अवैध रूप से खाद का भंडारण किया गया था।
बता दें कि खरीफ के सीजन में किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है सरकारी समिति पर खाद के लिए मारामारी मची हुई है हर रोज किसान सुबह से शाम तक लंबी लाइन लग रहे हैं इसके बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा है दूसरी ओर दुकानों पर महगें दाम के साथ सल्फर या ज़िंक जबरन सौंपा जा रहा है न लेने पर किसान को अपमानित भी कर दे रहे हैं दुकान दार ऐसीशिकायतें मिलने पर मंगलवार की रात करीब 8:00 बजे डीएम बद्रीनाथ सिंह के निर्देश पर एसडीएम ओबरा विवेक सिंह और कोऑपरेटिव देवेंद्र प्रताप सिंह वीडीओ डा.जितेंद्र नाथ द्विवेदी ने कोन क्षेत्र में खाद की दुकानों की जांच की lजानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान मां विंध्यवासिनी कोल्ड स्टोरेज गोदाम नामक गोदाम से 1150 बोरी यूरिया78 बोरी डीएपी खाद अवैध रूप से डंप पाई गईअधिकारियों ने जांच में पाया कि खाद का यह स्टॉक किसानों तक पहुंचाने के बजाय गोदाम में छिपा कर रखा गया था प्रशासन ने इसे कित्रिम संकट पैदा करने की साजिश करार दिया डीएम ने इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी को विधिक कार्रवाई का निर्देश दिया है उन्होंने कहा कि खाद माफिया के खिलाफ जांच अभियान चलाया जाएगा खाद में किसी भी प्रकार की अनियमित बर्दाश्त नहीं की जाएगी सुत्रो का मानना है कि रामगढ़ वैनी खलियारी में भी महगें दामों पर खाद किसानों को बेचा जा रहा है इसकी भी जांच कराकर कार्य वाही हो जिससे किसानों को उचित दर से खाद मिल सके
















Leave a Reply