*थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 25000/-रुपये का इनामियां एक नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।*
सोनभद्र ब्यूरो/संतेश्वर सिंह
में580757830

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्वेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 20/2025 धारा 61(2)(b), 318(4), 336(3), 338, 340(2), 303(2), 317(2) बीएनएस 2023 व 3(1)/58/72(6) उ0प्र0 उपखनिज परिहार नियमावली, 4/21 खान व खनिज अधिनियम तथा 3 सार्वजनिक सम्पति क्षति निवारण अधिनियम 1984, से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आदित्य तिवारी पुत्र शिवशंकर तिवारी निवासी दुर्गा नगर डाला बाजार, थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 25000/- रूपये का इनाम घोषित किया गया है। वाँछित अभियुक्त उरोक्त को दिनांक 14.08.2025 को लगड़ा मोड़ डाला से समय करीब 17.55 बजे को गिरफ्तार कर, विधिक कार्रवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तारशुदा वांछित अभियुक्त का नाम पता-*
आदित्य तिवारी पुत्र शिवशंकर तिवारी निवासी दुर्गा नगर डाला बाजार, थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
01. उ0नि0 संजय कुमार सिंह प्रभारी चौकी लोढी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
02. हे0का0 अभिमन्यु यादव चौकी लोढी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
03. का0 अम्बुज चौकी लोढी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।















Leave a Reply