*ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह का प्रयास लाया रंग जल कर्मियों का मिला बकाया मानदेय*
*पांच माह से बकाया मानदेय को लेकर जलकर्मियो ने किया था हड़ताल, ब्लॉक प्रमुख के आग्रह पर हड़ताल ली थी वापस*
*सोनभद्र ब्यूरो /संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

सोनभद्र विकास खंड नगवां के जल जीवन मिशन के जल कर्मियों ने पांच माह के बकाया मानदेय भुगतान सहित मानदेय वृद्धि समय से भुगतान , और कंपनी द्वारा पहचान पत्र आदि मांगों को लेकर हड़ताल की थी और नल जल से मिलने वाले शुद्ध पेयजल की आपूर्ति बंद कर दी थी जिससे समूचे नगवां ब्लॉक के गावों में पेयजल की भीषण किल्लत हो गई थी जनता की समस्याओं को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह ने जल कर्मियों से वार्ता कर पुनः काम पर लौटने की अपील की थी जिसके बाद जल कर्मियों ने पेयजल की आपूर्ति शुरू कर अपने काम पर लौटे आए थे।
ब्लॉक प्रमुख ने जल कर्मियों को आश्वासन दिया था कि जल्द ही आप लोगों का बकाया मानदेय सहित सभी मांगे पूरी की जाएंगी इसके लिए कंपनी के अधिकारियों और जल कर्मियों की बैठक ब्लॉक परिसर के सभागार में अलोक सिंह के द्वारा कराई गई थी।
कुछ कारणों से वेतन भुगतान में विलंब हुआ और जल कर्मी पुनः आंदोलित होकर पेयजल आपूर्ति बंद कर दी जब इसकी जानकारी ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह को हुई तो सोनभद्र से बाहर होने के बावजूद जल कर्मियों से सेल फोन पर वार्ता कर पुनः पेयजल आपूर्ति चालू कराया और एक्सियन जल निगम अरुण सिंह से सेल फोन पर वार्ता कर जल कर्मियों की समस्या से अवगत कराते हुए बकाया वेतन भुगतान करने का आग्रह किया था इसी का परिणाम है की जल कर्मियों के जून तक का वेतन कंपनी द्वारा भुगतान किया गया है।
ब्लॉक प्रमुख ने जल जीवन मिशन में कार्यरत सभी कर्मचारियों से आग्रह किया है कि आगे से किसी भी परस्थिति में पानी सप्लाई न बंद करें अगर कोई समस्या हो तो मेरे से व्यक्तिगत संपर्क करें आप सब की हर समस्या का समाधान किया जायेगा।
किसी भी कीमत में जनता को परेशानी न हो इसका ख्याल रखें।















Leave a Reply