Advertisement

सोनभद्र – *स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर LIU टीम द्वारा ओबरा डैम व रेलवे स्टेशन चोपन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया*

 

 

*स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर LIU टीम द्वारा ओबरा डैम व रेलवे स्टेशन चोपन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया*

 

सोनभद्र ब्यूरो/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

आगामी 15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में शांति, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में, LIU (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) टीम सोनभद्र द्वारा आज दिनांक 13.08.2025 को ओबरा डैम तथा रेलवे स्टेशन चोपन पर विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

 

*चेकिंग के दौरान—*

* ओबरा डैम क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों, पर्यटकों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की बारीकी से जांच की गई।

* सुरक्षा की दृष्टि से डैम परिसर के मुख्य द्वार, पार्किंग स्थल एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती गई।

* रेलवे स्टेशन चोपन पर प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, टिकट घर एवं पार्किंग स्थल में संदिग्ध वस्तुओं, बैग एवं पैकेटों की तलाशी ली गई।

* यात्रियों व आमजन से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा संबंधी सतर्कता उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

 

जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा वाहन की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112, नजदीकी थाना/चौकी या रेलवे पुलिस को दें।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर जनपद पुलिस पूर्णत: सतर्क है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती, गश्त एवं चेकिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि जनपदवासी सुरक्षित वातावरण में स्वतंत्रता दिवस का पर्व मना सकें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!