Advertisement

सोनभद्र -*त्योहारों की सुरक्षा हेतु क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में यूपी–बिहार बॉर्डर पर सघन चेकिंग, पुलिस अलर्ट मोड में 

 

 

*त्योहारों की सुरक्षा हेतु क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में यूपी–बिहार बॉर्डर पर सघन चेकिंग, पुलिस अलर्ट मोड में

सोनभद्र /संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

आगामी स्वतंत्रता दिवस, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम पर्व पर शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश–बिहार सीमावर्ती क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सीमावर्ती बैरियरों, मुख्य मार्गों, अंतरराज्यीय बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशन, बाजार क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल ने एक-एक वाहन और व्यक्ति की बारीकी से जांच की गयी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने लोगों से सीधे संवाद कर उन्हें त्योहार के दौरान सतर्क, सावधान और अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी।

 

*क्षेत्राधिकारी सदर ने मौके पर बताया—*

“यह अभियान केवल चेकिंग नहीं, बल्कि एक स्पष्ट संदेश है कि जनपद पुलिस किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या सुरक्षा में सेंध को बर्दाश्त नहीं करेगी।”

 

*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने कहा—*

“त्योहारों पर अमन-चैन बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनपद पुलिस 24×7 अलर्ट है और हर संवेदनशील बिंदु पर हमारी पैनी नजर है।”

 

*जनपद पुलिस का संदेश:-*

आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्यौहार मनाएं।

संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की तुरंत सूचना पुलिस को दें (Dial 112)।

अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें।

यातायात नियमों का पालन करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!