Advertisement

कॉम्बिंग गश्त: विभिन्न वारंटों में वर्षों से फरार चल रहे कुल 80 वारंटी किए गिरफ्तार

कॉम्बिंग गश्त: विभिन्न वारंटों में वर्षों से फरार चल रहे कुल 80 वारंटी किए गिरफ्तार

एसपी के निर्देशन में पुलिस ने जिले में एकसाथ की कॉम्बिंग गस्त


मध्य प्रदेश गुना रिपोर्टर अभिषेक शर्म)

। पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, फरार वारंटियों, जिला बदर बदमाशों, इनामी आरोपियों आदि की धरपकड़ हेतु निरंतर कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इस हेतु जिले में समय-समय पर कॉम्बिंग गस्त कर अपराधियों को तलाशा जा रहा है । इसी दिशा में विभिन्न वारंटों में फरार वारंटियों, इनामी बदमाशों, विभिन्न अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं जिलाबदर बदमाशों सहित गुंडा/ हिस्ट्रीशीट बदमाशों की निगरानी हेतु एसपी श्री सोनी द्वारा 10-11 अगस्त 25 की मध्यरात्रि में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में एक साथ कॉम्बिंग गश्त किये जाने के निर्देश दिये गये । निर्देशानुसार 10-11 अगस्त 25 की मध्यरात में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में एक साथ व एक समय में कॉम्बिंग गस्त की गई । सभी गस्त टीमों को संबंधित थानों पर अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश देकर निर्धारित क्षेत्रो में कॉम्बिंग गश्त हेतु रवाना किया गया ।


गुना पुलिस की इस कॉम्बिंग गस्त के दौरान पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश, स्थाई, गिरफ्तारी वारंटियों, इनामी आरोपियों, जिला बदर बदमाशों आदि सहित विभिन्न लंबित अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश की गई, जिसमें पुलिस के हाथ कई सफलतायें लगीं हैं, इस दौरान विभिन्न वारंटों में लंबे समय से फरार चल रहे कुल 46 स्थाई एवं 34 गिरफ्तारी वारंटी पुलिस ने गिरफ्तार किए, जिनमें कैंट थाने में 12 स्थाई व 8 गिरफ्तारी, कोतवाली में 3 स्थाई व 5 गिरफ्तारी, बजरंगगढ़ थाने में 2 गिरफ्तारी, म्याना थाने में 2 गिरफ्तारी, बमौरी थाने में 2 गिरफ्तारी, फतेहगढ़ थाने में 3 स्थाई व 3 गिरफ्तारी, सिरसी थाने में 2 स्थाई व 1 गिरफ्तारी, राघौगढ़ थाने में 03 स्थाई, आरोन थाने में 4 स्थाई व 5 गिरफ्तारी, धरनावदा थाने में 04 स्थाई व 2 गिरफ्तारी, चांचौड़ा थाने में 8 स्थाई, कुम्भराज थाने में 3 स्थाई व 1 गिरफ्तारी, मृगवास थाने में 2 स्थाई व 3 गिरफ्तारी, जामनेर थाने में 2 स्थाई तथा वारंटी पकड़े गये हैं। इस दौरान जिले भर के सभी थाना क्षेत्रों से जिला बदर बदमाश, हिस्ट्रीशीट व गुंडा बदमाश तथा अन्य लंबित प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपियों को भी पुलिस द्वारा चैक किया गया । जिले में इस प्रकार की कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी । -मध्य प्रदेश गुना रिपोर्टर अभिषेक शर्म)

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!