Advertisement

सोनभद्र -नल जल कर्मियों ने पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति की थी बंद, ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह के आग्रह पर पुनः आपूर्ति हुई चालू

नल जल कर्मियों ने पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति की थी बंद, ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह के आग्रह पर पुनः आपूर्ति हुई चालू

 

 

जल कर्मियों ने माना की हम लोगों की वजह से ग्रामीणों को हो रही थी समस्या ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह से समस्या समाधान के लिए किया निवेदन

 

 

सोनभद्र/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र विकास खंड नगवां मे जल जीवन मिशन के जल कर्मियों ने 8 अगस्त से पेयजल आपूर्ति बंद कर दी थी कर्मियों का कहना है की कंपनी द्वारा रक्षाबंधन से पूर्व बकाया वेतन का भुगतान सहित अन्य मांगे मानने की बात पर ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह के द्वारा सहमति कराई गई थी लेकिन 8 अगस्त रक्षाबंधन बीत गया फिर भी हम लोगों का बकाया मानदेय नहीं मिला जिससे नाराज होकर हम लोगों ने नल जल से हो रही पेयजल की आपूर्ति को बंद कर दिया।

नल जल से पेयजल की आपूर्ति बंद होने से नगवां ब्लॉक के ग्रामीणों को भीषण पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई इसके बाद ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह के आग्रह के बाद हम लोगों ने आज पुनःपेयजल की आपूर्ति चालू कर दी है।

जलकर्मी हीरालाल ने बताया कि पेयजलकी आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई थी इसके बाद ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह के आग्रह और समस्या के समाधान के आश्वासन देने के बाद हम लोगों ने पुनः पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी है। जलकर्मी रोशन लाल यादव ने बताया की पिछले 5 महीने से वेतन का भुगतान नहीं होने से हम लोगों का घर परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच पहुंच गया था इसके विरोध में हम लोगों ने नल जल से हो रही पेयजल की आपूर्ति को बंद कर दी थी जनता को हो रही समस्या को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख के आग्रह के बाद हम लोगों ने पुनः पेयजल की आपूर्ति शुरू की है वहीं जलकर्मी अंगद यादव अजय यादव आदि जलकर्मियों ने बताया कि जनता की समस्या को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह के समस्या समाधान के आश्वासन के बाद हम लोगों को एक आस जगी है जल्द ही बकाया वेतन सहित अन्य मांगे पूरी हो जाएंगी

 

इस संबंध में जब ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया कि मैं बाहर हूं 12 तारीख को वापस आऊंगा पानी सप्लाई बंद होने से क्षेत्र की जनता की परेशानी को देखते हुए मैंने अधिशासी अभियंता अरुण सिंह से शीघ्र समस्या का समाधान करने के लिए बोला हूं और उन्होंने मुझे बताया कि लखनऊ में चीफ से बात हो गई है और शीघ्र ही कर्मचारियों का भुगतान हो जाएगा ब्लॉक प्रमुख ने जल जीवन मिशन कर्मचारियों द्वारा उनके द्वारा मना करने के बाद भी रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर पानी सप्लाई बंद करने से हुई जनता की परेशानी पर नाराजगी जताई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!