Advertisement

सोनभद्र -दबंगों के प्रभाव में है बरकोनिया पुलिस!

दबंगों के प्रभाव में है बरकोनिया पुलिस!

 

 महिला के घर में घुसकर दुराचार का प्रयास करने वाले आरोपी दे रहे धमकी!

 

सोनभद्र / विजय विनीत

 

सोनभद्र, रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में डेढ़ माह पूर्व घर में घुसकर दो लोगों ने महिला के साथ दुराचार का प्रयास किया, पीड़ित महिला अब तक आधा दर्जन से अधिक बार संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दे चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई! पीड़ित महिला का कहना है कि पुलिस दबंगों के प्रभाव में आकर कोई कार्यवाही नहीं कर रही, वहीं दूसरी तरफ दबंग धमकी दे रहे हैं!

बरकोनिया थाना क्षेत्र के करवनियाँ गांव निवासी एक महिला का आरोप है कि उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है! एक जुलाई को उसके घर में गांव के ही दो लोग घुस आए और उसके साथ दुराचार करने का भरपूर प्रयास किया, वह निर्वस्त्र हो गई उसकी चीख पुकार सुनकर अगल-बगल के लोग जब दौड़े तो उक्त दोनों व्यक्ति घर से निकाल कर फरार हो गए!

पीड़ित महिला का कहना है कि उसके शरीर के सारे कपड़े फट गए वह निर्वस्त्र की तरह हो गई इसके बाद थाना जाने पर कोई कार्यवाही अभी तक नहीं हुई है, आधा दर्जन से अधिक बार संपूर्ण समाधान दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, लेकिन बरकोनिया पुलिस अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है! वही दूसरी ओर गांव के कई लोगों ने बताया कि पुलिस कहीं ना कहीं उक्त दोनों दबंगों का साथ दे रही है! आखिर जब इस तरह की घटनाओं में पुलिस लापरवाही बरतेगी तो अन्य मामलों में क्या करती होगी? और लोगों को कैसे इंसाफ मिलता होगा यह गंभीर विषय है!

उक्त महिला का कहना है कि यदि पुलिस ने प्राथमिकि दर्ज नहीं की तो हमें मजबूरन अदालत की शरण में जाना पड़ेगा!

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!