Advertisement

बहुत ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व आदिवासी  दिवस

बहुत ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व आदिवासी

दिव

 

( दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)

 

विंढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महुली टहरिया खोली में बहुत ही धूमधाम से विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया बताते चले की विगत कई वर्षों से सभी के सहयोग से त्योहार के रूप में मनाया जाता है सबसे पहले बड़ा देव का जोगेन्दर सिंह गौड़ ने अपने धर्मपत्नी के साथ पुजा पाठ किया । तत्पश्चात कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथि गणों को सर पर गमछा बांध कर सम्मानित किया गया जिसमें चन्द प्रकाश प्रजापति पूर्व प्रधान प्रतिनिधि महुली, उदय शर्मा वरिष्ठ समाजसेवी, सुरेंद्र यादव सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक, मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष श्री राम लखन पनिका, रामचन्द्र सिंह गौड़, अनंत सिंह गौड़,मंदीश सिंह गौड़,परशु सिंह गौड़,राजा राम गौड़, गया सिंह गौड़, कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अहम भूमिका निभाने में लगे रहे। साथ ही राजा बाबा मंदिर महुली,पोलवा के प्रांगण में भी बहुत ही धूमधाम व हर्षोल्लास पूर्वक विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया जिसमें त्रिपुरारी सिंह गौड़ के द्वारा अहम भूमिका निभाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी उदय शर्मा ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस जिसे अंतराष्ट्रीय स्वदेशी दिवस भी कहा जाता है,हर साल9अगसत को मनाया जाता है यह दिन दुनिया भर के स्वदेशी लोगों के अधिकारों, संस्कृति और विरासत को मान्यता देने और उनके सामने आने वाले चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है ।राजा बाबा मंदिर पर पहली बार विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन किया गया । इसके बाद डीजे के साथ आदिवासी गित पर नाचते गाते मेन रोड महुली पहुंचे इसके बाद दुद्धी के लिए रवाना हो गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अहम भूमिका निभाने वाले में पितरम सिंह गौड़, रामाधार, ओमप्रकाश, रामदेव सिंह गौड़, नफीस रजा,नितिश कुमार उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!