*01 अदद पिकअप में लादकर वध हेतु झारखण्ड ले जा रहे कुल 09 राशि गोवंश को थाना जुगैल पुलिस ने किया बरामद,*
मौके से 04 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार, 02 अदद मोटरसाइकिलें भी बरामद -*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा चलाये जा रहे गोवध/पशुक्रुरता निवारण अधिनियम अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी ओबरा के नेतृत्व में आज दिनांक 08.08.2025 को समय 22.30 बजे थाना जुगैल पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना जुगैल के सेमिया छितिकपुरवा टोला से 01 अदद पिकअप में लदे कुल 09 राशि गोवंश बरामद किया गया तथा 04 नफर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया और मौके से 02 नफर अभियुक्त जगंल व झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गये, अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर दबिश दी जा रही है । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोन पर मु0अ0सं0-88/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
*पूछताछ का विवरण-*
गिरफ्तार चालक एवं अन्य पकड़े गये तीनो व्यक्तियो से पूछताछ करने पर बताया कि जो दो लोग अपने-अपने मोटरसाइकिल छोड़कर जंगल व झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग गये, मोटरसाइकिल होण्डा संख्या UP 64AW 0432 शिवचन्द यादव पुत्र हरिकेश्वर निवासी घीवही थाना विन्ढमगंज सोनभद्र तथा दुसरी मोटरसाइकिल हिरो स्पलेण्डर UP 64 AW 7549 को अभय उर्फ बाबा वैश्वार पुत्र बक्सरी निवासी ग्राम नेवारी थाना जुगैल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष चला रहा था और इस गोवंश तस्करी का मूल व्यापारी समशेर अंसारी पुत्र स्व० आसीन अंसारी निवासी कुसडण थाना वंशीधरनगर जिला गढवा झारखण्ड उम्र करीब 50 वर्ष है जो हम लोगो की मदद से पशुओ को वध हेतु ले जाकर अच्छे दामों पर बेचकर हमलोगो को पैसा देता है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. फुलचन्द कुमार पुत्र हरिकेश्वर यादव थाना विन्ढमगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 27 वर्ष ।
02. जय प्रकाश यादव पुत्र स्व0 गोपाल यादव निवासी ग्राम जोरुखाड़ थाना विन्ढमगंज सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष ।
03. तपेश्वर पुत्र रामअधीन निवासी नेवारी थाना जुगैल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 40 वर्ष ।
04. विनोद पासवान पुत्र स्व0 शेषमन पासवान निवासी ग्राम अधौरी थाना वंशीधरनगर जिला गढ़वा झारखण्ड उम्र 38 वर्ष ।
*विवरण बरामदगी-*
1. 09 राशि गोवंश
2. एक अदद महेन्द्रा पिकअप वाहन संख्या – UP 87 T 0262 व 02 अदद मोटरसाइकिल UP 64 AW 7549 व UP 64AW 0432 व 03 अदद मोबाइल फोन, नगद 3470 रूपया ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1-प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह थाना जुगैल, सोनभद्र
2-उ0नि0 मनोज कुमार सिंह थाना जुगैल, सोनभद्र
3-उ0नि0 विपिन बिहारी राय थाना जुगैल, सोनभद्र
4-हे0का0 संजय कुमार थाना जुगैल, सोनभद्र
5-का0 दीपक कुमार थाना जुगैल, सोनभद्र















Leave a Reply