Advertisement

सोनभद्र – *यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता एवं सख्ती से प्रवर्तन हेतु चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान *

 

 

*यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता एवं सख्ती से प्रवर्तन हेतु चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान *

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक(ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 06.08.2025 को जनपद सोनभद्र की यातायात पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर तीन सवारी व बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के कुल 210 चालान किए गए। साथ ही वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों के पालन के संबंध में जागरूक किया गया।

 

अभियान का उद्देश्य-*

जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना।

 

*🔹 जनजागरूकता के अंतर्गत की गई मुख्य कार्यवाहियां –*

* हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व को समझाते हुए चालकों को जागरूक किया गया।

* पंपलेट वितरण व मौखिक संवाद के माध्यम से नियमों की जानकारी दी गई।

* चालकों को नियमों के उल्लंघन पर कानूनी दंड के प्रावधानों से अवगत कराया गया।

 

*पुलिस का संदेश-*

“यातायात नियमों का पालन करें – स्वयं की सुरक्षा करें एवं दूसरों की भी।”

यातायात पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा मोबाइल फोन का प्रयोग वाहन चलाते समय न करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!