एम्बुस में कुख्यात पारदी बदमाश धराया, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त
डकैती, हत्या और लूट जैसे 20 संगीन अपराधों में वांछित था आरोपी, म्याना पुलिस की बड़ी सफलता
(मध्य प्रदेश गुना रिपोर्टर अभिषेक शर्मा)

।जिले की म्याना थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिलेभर में लूट, डकैती और हत्या जैसे संगीन अपराधों में लिप्त कुख्यात पारदी बदमाश राजवीर पारदी को पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एम्बुस लगाकर गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर स्थाई वारंट भी लंबित था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और एसडीओपी गुना विवेक अष्टाना के पर्यवेक्षण में की गई। म्याना थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह सिकरवार और उनकी टीम ने ऊमरी चौकी पुलिस के साथ संयुक्त रूप से यह घेराबंदी की।
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के अपराध प्रभावित क्षेत्रों में रात्रि में नियमित रूप से एम्बुस लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 5 अगस्त की रात म्याना थाना और ऊमरी चौकी की टीम ने ग्राम पाटई में एम्बुस लगाया था। देर रात गुना की ओर से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया, जो मोटरसाइकिल पर दो केन बांधकर ला रहा था। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजवीर पुत्र हेमराज पारदी (35) निवासी ग्राम कनेरा, थाना धरनावदा जिला गुना बताया। जब केनों की तलाशी ली गई, तो उनमें हाथ भट्टी से बनी 60 लीटर अवैध कच्ची शराब पाई गई, जिसे वह बेचने ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए उसके कब्जे से शराब और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 08-9194 जब्त कर ली। आरोपी के विरुद्ध म्याना थाने में अपराध क्रमांक 234/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। राजवीर पारदी की आपराधिक पृष्ठभूमि जांचने पर पता चला कि वह आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ जिले के धरनावदा, केंट, फतेहगढ़, अशोकनगर कोतवाली एवं मुंगावली थानों में लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट के तहत कुल 20 प्रकरण दर्ज हैं। उसके खिलाफ फतेहगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 5/20 की डकैती की तैयारी के मामले में स्थाई वारंट भी लंबित था, वहीं थाना धरनावदा में दर्ज एक हत्या के प्रयास के केस में भी पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में म्याना थाना प्रभारी रविंद्र सिंह सिकरवार, ऊमरी चौकी प्रभारी सउनि महेंद्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक अशोक गुर्जर, वीरभान सिंह, प्रदीप रघुवंशी, आरक्षक सुनील यादव, रंजीत रमन, रामकुमार रघुवंशी व देवेन्द्र जाटव की अहम भूमिका रही।~सीताराम नाटानी (ईएमएस)
एम्बुस में कुख्यात पारदी बदमाश धराया, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त
डकैती, हत्या और लूट जैसे 20 संगीन अपराधों में वांछित था आरोपी, म्याना पुलिस की बड़ी सफलता
गुना (ईएमएस) ।जिले की म्याना थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिलेभर में लूट, डकैती और हत्या जैसे संगीन अपराधों में लिप्त कुख्यात पारदी बदमाश राजवीर पारदी को पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एम्बुस लगाकर गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर स्थाई वारंट भी लंबित था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और एसडीओपी गुना विवेक अष्टाना के पर्यवेक्षण में की गई। म्याना थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह सिकरवार और उनकी टीम ने ऊमरी चौकी पुलिस के साथ संयुक्त रूप से यह घेराबंदी की।
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के अपराध प्रभावित क्षेत्रों में रात्रि में नियमित रूप से एम्बुस लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 5 अगस्त की रात म्याना थाना और ऊमरी चौकी की टीम ने ग्राम पाटई में एम्बुस लगाया था। देर रात गुना की ओर से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया, जो मोटरसाइकिल पर दो केन बांधकर ला रहा था। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजवीर पुत्र हेमराज पारदी (35) निवासी ग्राम कनेरा, थाना धरनावदा जिला गुना बताया। जब केनों की तलाशी ली गई, तो उनमें हाथ भट्टी से बनी 60 लीटर अवैध कच्ची शराब पाई गई, जिसे वह बेचने ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए उसके कब्जे से शराब और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 08-9194 जब्त कर ली। आरोपी के विरुद्ध म्याना थाने में अपराध क्रमांक 234/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। राजवीर पारदी की आपराधिक पृष्ठभूमि जांचने पर पता चला कि वह आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ जिले के धरनावदा, केंट, फतेहगढ़, अशोकनगर कोतवाली एवं मुंगावली थानों में लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट के तहत कुल 20 प्रकरण दर्ज हैं। उसके खिलाफ फतेहगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 5/20 की डकैती की तैयारी के मामले में स्थाई वारंट भी लंबित था, वहीं थाना धरनावदा में दर्ज एक हत्या के प्रयास के केस में भी पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में म्याना थाना प्रभारी रविंद्र सिंह सिकरवार, ऊमरी चौकी प्रभारी सउनि महेंद्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक अशोक गुर्जर, वीरभान सिंह, प्रदीप रघुवंशी, आरक्षक सुनील यादव, रंजीत रमन, रामकुमार रघुवंशी व देवेन्द्र जाटव की अहम भूमिका रही।~(मध्य प्रदेश गुना रिपोर्टर अभिषेक शर्मा)

















Leave a Reply