भारतीय जनता पार्टी जिला विदिशा की आवश्यक कामकाजी बैठक आज जिला कार्यालय में आयोजित की गई

बैठक का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। भाजपा जिला पदाधिकारी लायन अरुण कुमार सोनी ने विज्ञप्ति में बताया कि
जिला भाजपा अध्यक्ष श्री महाराज सिंह दांगी जी ने पार्टी के आगामी 10 से 14 अगस्त तक जिले के प्रत्येक मंडल पर आयोजित होने जा रही तिरंगा यात्रा की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की।
जिला अध्यक्ष जी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार आगामी 10 से 14 अगस्त तक जिले के प्रत्येक मंडल केंद्र पर तिरंगा यात्रा का आयोजन, युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा की प्रमुख भूमिका में किया जावेगा।
13 से 15 अगस्त तक सभी घरों एवं प्रतिष्ठानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा फहराने सुनिश्चित किया गया है।
12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों युद्ध स्मारकों एवं स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाए। स्वच्छता अभियान के पश्चात सभी स्थान पर पुष्पांजलि अर्पित की जाए।

प्रत्येक मंडल में युद्ध वीरों शहीदों देश की सेवा में प्राण निछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के घर पहुंच कर उनके परिजनों को सम्मानित किया जाए।
14 अगस्त विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला केंद्र पर मोन जुलूस निकाला जाए।
कार्यक्रम में विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन जी ने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि सरकार का पक्ष मजबूती से रखें। हमारी सरकार निरंतर देश की तरक्की के लिए कार्य कर रही है। आगामी तिरंगा यात्रा के सभी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित करें। जिससे कि समाज में अच्छा संदेश जाए।
शमशाबाद विधायक श्री सूर्य प्रकाश मीणा जी ने जिले भर से पधारे सभी मंडल अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारियों से आग्रह किया कि कार्यकर्ता टोली बनाकर, प्रत्येक मंडल स्तर पर देश सेवा में अपने प्राण निछावर करने वाले युद्ध वीर शहीद पुलिसकर्मियों के घर पहुंच कर, उनके परिजनों का शाल श्रीफल से सम्मान करें।
कुरवाई विधायक श्री हरि सिंह सप्रे जी ने अपने उदबोधन में कार्यकर्ताओं से कहा कि देश में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी विदिशा जिले के संगठन की अलग पहचान है ।सभी वरिष्ठ नेतृत्व की नजर विदिशा पर रहती है इसलिए यहां के हर कार्यक्रम को अनुशासन के साथ सफल होना आवश्यक है।

जिला अध्यक्ष श्री महाराज सिंह दांगी जी ने आगामी तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु तीन सदस्य टोली का गठन किया। जिसमें संयोजक महामंत्री श्री बलबीर सिंह रघुवंशी , सह संयोजक युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष देवेश मीणा , सहसंयोजक महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती अरुणा मांझी को दायित्व सौंपे।
कार्यक्रम में जिले के महामंत्री श्री मुकेश तिवारी जिले के उपाध्यक्ष श्री संदीप सिंह डोंगर, श्री शैलेंद्र सिंह रघुवंशी जिले के मंत्री श्री संतोष शर्मा जी जिले के मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह रघुवंशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री बलवीर सिंह रघुवंशी द्वारा किया गया एवं आभार व्यक्त जिला महामंत्री अनिल सोनकर जी द्वारा किया गया।


















Leave a Reply