Advertisement

राघौगढ़ थाना पुलिस की सक्रिय एवं सतर्क कार्यवाही से जे.पी. यूनीवर्सिटी कैम्‍पस से चोरी की सनसनीखेज बारदत का पर्दाफास,

राघौगढ़ थाना पुलिस की सक्रिय एवं सतर्क कार्यवाही से जे.पी. यूनीवर्सिटी कैम्‍पस से चोरी की सनसनीखेज बारदत का पर्दाफास,

(मध्य प्रदेश गुना रिपोर्टर अभिषेक शर्मा)

राघौगढ़ क्षेत्र में डकैती की योजना बनाते पकड़े गये थे आरोपी
पूछताछ पर आरोपियों ने जे.पी. यूनीवर्सिटी कैम्‍पस से चोरी करना स्‍वीकारी, 11 लाख से अधिक मूल्‍य के सोने-चांदी के जेबर बरामद
एसपी के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के निरंतर किये जा रहे खुलाशे
। पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराध लूट, चोरी, डकैती, धोखाधड़ी आदि मामलों में पूरी सक्रियता व सतर्कता से कार्यवाहियां कर इस प्रकार के अपराधों के निरंतर खुलाशे किये जा रहे हैं । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में जिले के राघौगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक जुबेर खांन और उनकी टीम द्वारा जे.पी. यूनीवर्सिटी कैम्‍पस से चोरी की सनसनीखेज बरादात का खुलाशा कर एक उल्‍लखेनीय सफलता हासिल की गई है ।
24 जून 2025 को जे.पी. यूनीवर्सिटी के सुरक्षा अधिकारी मनवहादुर सिंह के द्वारा राघौगढ़ थाने पर रिपोर्ट करते हुए बताया था कि दिनांक 23-24 जून की मध्‍य रात में जे.पी. यूनीर्सिटी कैम्‍पस में श्री शेखर सिंह, डॉ. बलीराम गुप्‍ता, डॉ. अमित राठी, श्री सुभाष दास और श्री गुगादास जी, जो अपने परिवार सहित बाहर गये हुए हैं, जिनके फ्लेटों के किसी अज्ञात व्‍यक्ति के द्वारा ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, नगदी व अन्‍य सामान की चोरी की गई है । जिसकी रिपोर्ट पर से राघौगढ़ थाने में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 215/25 धारा 331(4), 305(ए) भादवि के तहत अपराध दर्ज कर राघौगढ़ थाना पुलिस द्वारा चोरी के अज्ञात आरोपी की तलाश प पतारसी शुरू की गई थी ।


गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के द्वारा चोरी की उक्‍त बारदात की गंभीरता को देखते हुए तत्‍काल एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे के नेतृत्‍व में राघौगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक जुबेर खांन सहित एक विशेष टीम गठित की गई, उक्‍त टीम द्वारा प्रकरण में लगातार कार्यवाही करते हुए बारीकी से जांच पड़ताल की गई और उक्‍त चोरियों में कुछ संदिग्‍धों की पहचान कर जिनकी तलाश की गई । चोरियों में संदिग्‍धों की तलाश के क्रम में ही विगत 01-02 अगस्‍त 25 की मध्य रात्रि में राघौगढ़ थानांतर्गत ग्राम आनंदपुर मोईया के पास जंगल से 06 बदमाशों जय सिंह पुत्र पर्वत सिंह कंजर , 2-राजू पुत्र भैयालाल कंजर, राकेश पुत्र मेहरवान कंजर उम्र 30 साल निवासीगण किशोरिया का डेरा कोलीपुरा थाना कुम्‍भराज जिला गुना, देशराज पुत्र मेवालाल कंजर निवासी चिंता का डेरा ग्राम भमावद थाना कुम्‍भराज जिला गुना, भूरा पुत्र मानसिंह कंजर निवासी ग्राम वटावदा पार थाना जेपला जिला बांरा राजस्‍थान एवं मुकेश पुत्र कैलाश बाल्मिक निवासी ग्राम आवलहेड़ा थाना चांचौड़ा हाल ग्राम बहादुरगढ़ थाना विजयपुर जिला गुना को डकैती जैसी गंभीर बारदात करने की योजना बनाते हुए एक देशी कट्टा, जिन्‍दा राउण्‍ड व हन्‍य हथियारों सहित गिरफ्तार कर जिनके विरुद्ध अप.क्र. 252/25 धारा 310(4), 310(5) बीएनएस एवं 25(1-ए), 25(1-बी) आर्म्‍स एक्‍ट के तहत अपराध दर्ज किया गया ।
डकैती की योजना बनाते गिरफ्तारशुदा आरोपियों में से 1-जय सिंह कंजर, 2-राकेश कंजर, 3-देशराज कंजर एवं 4-मुकेश बाल्मिक के जे.पी. यूनीर्सिटी कैम्‍पस चोरियों में संदिग्‍ध होने पर पुलिस द्वारा उनसे लगातार पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने साथी रमन कंजर के साथ मिलकर जे.पी. यूनीवर्सिटी कैंपस के पांच घरों से चोरी करना बताया, इसके बाद पुलिस द्वारा चोरी के उक्‍त प्रकरण में भी आरोपीगण जय सिंह कंजर, राकेश कंजर, देशराज कंजर एवं मुकेश बाल्मिक की गिरफ्तारी की कार्यवाही कर जिन्‍हें माननीय न्‍यायालय पेश कर आरोपीगणों से चोरी के उपरोक्‍त प्रकरण में अन्‍य पूछताछ और माल बरामदगी हेतु पुलिस रिमाण्‍ड पर लेकर पूछताछ करने पर जिन्‍होंने दिनांक 23-24 जून की रात कैम्‍पस के फ्लेटों से चोरी करना और चोरी का कुछ माल आपस में बांट लेना तथा शेष माल अपने साथी रमन कंजर और उसके भाई रतन कंजर को अच्‍छी कीमत पर बेचने के लिये देना बताया ।
इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपियों से माल बरामदगी की कार्यवाही करते हुए आरोपी जय सिंह कंजर की निशादेही से सोने के आभूषण एक चेन, दो अंगूठी, चांदी के आभूषण एक जोड़ पायल, तीन सिक्‍के, तीन जोड बिछुड़ी कुल कीमत 3,95,740 रूपये, आरोपी देशराज कंजर की निशादेही से सोने के आभूषण हार, अंगूठी, चांदी के आभूषण एक जोड़ पायल, तीन सिक्‍के, तीन जोड़ बिछुड़ी कुल कीमत 2,42,575 रूपये, आरोपी राकेश कंजर की निशादेही से सोने के आभूषण मंगलसूत्र का पैण्‍डल, दो अंगूठी, चांदी के आभूषण एक जोड़ पायल, पूजा की डिब्‍बी, पांच जोड़ बिछुड़ी, तीन सिक्‍के कुल कीमत 2,61,600 रूपये एवं आरोपी मुकेश बाल्मिक की निशादेही से सोने के आभूषण एक जोड़ कान की झुमकी, एक अंगूठी, चांदी के आभूषण एक जोड़ पायल, तीन सिक्‍के, एक कमरपेटा, दो जोड़ बिछुड़ी कुल कीमत 2,10,445 रूपये इस प्रकार चोरी गये माल में से कुल सोना 102.21 ग्राम एवं चांदी 825.43 ग्राम कुल कीमती 11,10,360 रूपये का माल बरामद करने में उल्‍लेखनीय कामयाबी हासिल की गई है एवं शेष माल फरार आरोपी रमन कंजर और उसके भाई रतन कंजर के पास होना बताया गया है, जिनकी तलाश जारी है । एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के नेतृत्‍व में पुलिस की उपरोक्‍त उल्‍लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जुबेर खांन, धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रभात कटारे, जंजाली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि सीताराम ध्रुवे, सउनि दशरथ मडावी, प्रधान आरक्षक भूपेंद्र शर्मा, आरक्षक बलभद्र सिंह चौहान, आरक्षक देवेंद्र सिंह नरूका, आरक्षक अजय सिंह सिकरवार, आरक्षक धर्मेंद्र रावत, आरक्षक अमित जाट, आरक्षक मनोज सिकरवार, आरक्षक हरवीर जादौन, आरक्षक जितेंद्र मीना, आरक्षक रघुकुल तिलक मिश्रा थाना धरनावदा, आरक्षक कुलदीप भदौरिया थाना जामनेर, आरक्षक राकेश गुर्जर पुलिस लाइन एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेंद्र खटीक की विशेष भूमिका रही है ।~(मध्य प्रदेश गुना रिपोर्टर अभिषेक शर्मा)

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!