सीएम साहब एवं सिंधिया जी से नपाअध्यक्ष ने मांगे 10:05 करोड रुपए
(मध्य प्रदेश गुना रिपोर्टर अभिषेक शर्मा)

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता ने नगर पालिका क्षेत्र में आतिवृष्टि से हुई सड़कों, पुल, पुलिया एवं पेयजल लाइन की क्षति को दुरुस्त करने के लिए 10.05 करोड रुपए की मांग की है। अपने मांग पत्र में श्रीमती गुप्ता ने शहर के वार्ड क्रमांक 01 से लेकर 37 तक जिन पुल/ पुलियों की क्षति हुई है, उनके पुनर्निर्माण तथा जिन क्षेत्रों में सड़क उखड़ गई हैं उन पर डामरीकरण एवं सीसी रोड तथा बाढ़ में पेयजल लाइन जो कि क्षतिग्रस्त हो गई हैं, उनकी दुरूस्ती के लिए 10.05 करोड रुपए की मांग की है। इसके अतिरिक्त शहरी क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण शहर वासियों का नुकसान हुआ है, उसके लिए मुआवजे की मांग की है, जिस पर माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय सिंधिया जी ने शीघ्र सर्वे पूर्ण कराकर मुआवजा देने की सहमति जताई है।

1. वार्ड क्रमांक 1-5-6 कोल्हूपुरा पुलिया निर्माण हेतु
राशि 1.50 करोड
2. वार्ड क्रमांक 7-12 पनरिया, ईदगाहबाडी पुल निर्माण हेतु
राशि 0.80 करोड
3. वार्ड क्रमांक 29-30 शिव कॉलोनी पुलिया निर्माण हेतु
राशि 0.40 करोड
4. वार्ड क्रमांक 26-27-28 घोसीपुरा नेशन पब्लिक स्कूल पुलिया
राशि 0.35 करोड
5. वार्ड क्रमांक 31-32-33 पटेल नगर पुलिया निर्माण हेतु
राशि 0.50 करोड
6. वार्ड क्रमांक 24-25-29 रसीद कॉलोनी नाला निर्माण कार्य
राशि 1.50 करोड
7. रिलायंस पेट्रोलपंप से जज्जी बसस्टैण्ड तक डामरीकृत सडक निर्माण कार्य हेतु
राशि 3.50 करोड
8. श्रीराम मुक्तिधाम बूढे बालाजी व कैंट मुक्तिधाम निर्माण कार्य हेतु,
राशि 1.00 करोड
9. पेयजल सप्लाई हेतु –
(पटेल नगर, श्रीराम कॉलोनी, विंध्याचल कॉलोनी, रसीद कॉलोनी में जल भराव के कारण 450 एमएम पाईप एवं 300एमएम पाईप हेतु)
राशि 0.50 करोड
(मध्य प्रदेश गुना रिपोर्टर अभिषेक शर्मा)



















Leave a Reply