Advertisement

सोनभद्र -5157 रुद्राक्ष दाने से कराया गया रुद्राभिषेक पूजन- लगातार 25वें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन

5157 रुद्राक्ष दाने से कराया गया रुद्राभिषेक पूजन- लगातार 25वें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन

– हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर

– रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार 25वें दिन सोमवार को 5157 रुद्राक्ष दाने से रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

सावन माह के 25वें दिन चौथे सोमवार को शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक, उर्मिला देवी, आंचल देवी, निक्की केसरी, ऋषिका केसरी, लकी केसरी, संध्या केसरी, खुशबू देवी, विमला देवी, करुणा सिंह, कृष्णवती, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, प्रियंका गुप्ता, कालो देवी, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी, रामा त्रिपाठी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधेकृष्ण तिवारी व आचार्य कौशल तिवारी ने 5157 रुद्राक्ष के दाने व गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया।

भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा। आरती पूजन में हीरा सिंह, डॉक्टर विजय, बलिराम, परमानन्द मौर्य, विवेकानंद मौर्य, भईया लाल, राममूरत गुप्ता, मनोज केसरी, दीपक केसरी, रूपेश केसरी, राजेंद्र महाराज, सुखराम महाराज, इन्द्रपति पांडेय महाराज, सुरेश महाराज, बलिराम महाराज, सागर महाराज आदि मौजूद रहे। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!