Advertisement

श्रद्धालुओं का जत्था कनहर व ठेमा नदी संगम तट पर पहुंचकर जल लेने के उपरान्त जलाभिषेक हेतु शिव पहाड़ी मंदिर के लिए निकला

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)विंढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महुली में सावन के आखिरी सोमवार को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा तथा भव्य दुर्गा पूजा समिति शिव मंदिर शनिचर बाजार के तत्वावधान में डीजे के साथ बोल बम बोल बम जयकारे लगाते हुए तथा भक्ति गितो पर नाचते गाते स्टेशन चौराहा पर एकत्रित हुए इसके बाद सिदेश्वर मंदिर बरगद के पेड़ के पास होते हुए कनहर व ठेमा नदी संगम पर जल लिए इसके उपरांत शिव मंदिर शनिचर बाजार जाकर जलाभिषेक कर रवाना हुए तत्पश्चात सिदेश्वर मंदिर बरगद के पेड़ के पास जलाभिषेक कर शिवपहाड़ी मंदिर जाकर जलाभिषेक किया इसके बाद ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल महुली के द्वारा प्रसाद वितरण किया गया तथा अपने अपने घर आए। बताते चलें कि शिवपहाड़ी मंदिर बहुत ही प्राचीन मंदिर है वहां जो भी श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक मन्नत मांगते हैं पूरा होता है लेकिन इस समय का स्थिति यह है कि वहां पर आने जाने के लिए बिल्कुल रास्ता नहीं है जिससे आने-जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत होता है वहां पर महाशिवरात्रि के दिन बहुत पुराने समय से मेला भी लगता है तथा उस मंदिर पर काफी लोग जिनका मन्नत पूरा हो जाता है जाकर सत्यनारायण व्रत का कथा भी सुनते हैं तथा बाल मुंडन का भी कार्य किया जाता है जुलूस के साथ भव्य दुर्गा पूजा समिति के प्रबन्धक नन्दलाल गुप्ता, देवेन्द्र कुमार यादव व समिति के सभी लोग देख रेख में लगे रहे।साथ में युवा शक्ति संगठन के पदाधिकारी भी पुरे जुलूस के साथ बहुत ही जिम्मेदारी के साथ श्रद्धालुओं के व्यवस्था में लगे रहे जिसमें मुख्य रूप से विकास कनौजिया, आनन्द प्रकाश कनौजिया अभिषेक कनौजिया विशाल कनौजिया सुमित उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था में उप निरीक्षक शेषनारायण पांडेय विंढमगंज मय फोर्स लगे रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!