Advertisement

सोनभद्र – *थाना करमा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम घेवरी बार्डर के पास से करमा पुलिस द्वारा 01 अदद पिकप पर लदे 07 राशि गो वंश को किया गया बरामद-*

 

 

  *थाना करमा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम घेवरी बार्डर के पास से करमा पुलिस द्वारा 01 अदद पिकप पर लदे 07 राशि गो वंश को किया गया बरामद-*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757838

श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी घोरावल के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों व गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 01.08.2025 को समय लगभग 09.00 बजे मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ पशु तस्कर, 07 अदद गोवंश राशि को एक पिकप लाद कर बारीमहेवा से घेवरी होते हुए पशु वध करने हेतु बिहार ले जा रहे है। उक्त प्राप्त सूचना के आधार पर थाना करमा पुलिस द्वारा घेवरी मार्ग पर पहुंचकर घेराबन्दी की गई किन्तु पिकप वाहन संख्या UP65 PT 2497 पर सवार 02 व्यक्तियों द्वारा पुलिस को देखकर दोनों व्यक्ति पिकप से उतर कर अलग-अलग दिशा में भाग गए और भागते हुए उनमें से एक ने कहा जियाउल जान बचाओ बाद में मिलेंगे और मौके से फरार गए। उक्त पिकप को कब्जा पुलिस लेकर पिकप से कुल 07 राशि गोवंश बरामद किया गया। पिकप वाहन का रजिस्ट्रेशन महानन्द पुत्र रमाशंकर निवासी जलालपुर थाना कछवा जनपद मीरजापुर के नाम पर पाया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना करमा पर मु0अ0सं0- 116/2025 धारा 3/5ए/8 गो-वध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*वांछित अभियुक्तगण-*

01.जियाउल पुत्र अज्ञात पता अज्ञात

02.वाहन स्वामी महानन्द पुत्र रमाशंकर निवासी जलालपुर थाना कछवा जनपद मीरजापुर

 

*बरामदगी का विवरण-*

07 राशि गौवंश व 01 अदद पिकप वाहन संख्या UP65 PT 2497

 

*बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*

01. उ0नि0 जयशंकर यादव थाना करमा जनपद सोनभद्र।

02. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार यादव थाना करमा जनपद सोनभद्र।

03. हे0का0 विशाल चौहान थाना करमा जनपद सोनभद्र।

04. का0 शैलेन्द्र प्रकाश थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!