जनपद कानपुर देहात
पुखरायां
आयूष राजावत ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की दी छात्र छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी
जिला संवाददाता विमल गुप्ता यूपी

सत्यार्थ न्यूज कानपुर देहात। बच्चों के साथ हो रहे अपराधों को रोकने का एक प्रयास हर छात्र छात्रा को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की हो जानकारी। कभी भी किसी प्रकार की समस्या से बचने के लिए व बच्चों के प्रति हो रहे अपराधों को रोकने के लिए 1098 पर करें फोन। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एक महत्वपूर्ण सेवा है जो बच्चों की सुरक्षा और कल्याण के लिए काम करती है। यह नंबर 24 घंटे उपलब्ध है और बच्चे आपातकालीन स्थिति में सहायता प्राप्त कर सकते हैं । संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल पुखरायां में बच्चों को 1098 टोल फ्री नंबर की दी गई जानकारी। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे उपलब्ध है, जिससे बच्चे कभी भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा पूरी तरह से निशुल्क है, जिससे बच्चों को आर्थिक बोझ नहीं पड़ता।

चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर बच्चों की पहचान और जानकारी गोपनीय रखी जाती है । चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर का मुख्य उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा और कल्याण को सुनिश्चित करना है। यह नंबर बच्चों को आपातकालीन स्थिति में सहायता प्रदान करता है, जैसे कि शोषण, हिंसा, या उत्पीड़न के मामलों में। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर बच्चे अपनी भावनात्मक समस्याओं और चिंताओं को साझा कर सकते हैं और अनुभवी परामर्शदाताओं से समर्थन प्राप्त कर सकते हैं । चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 अब कुछ राज्यों में 112 नंबर के साथ एकीकृत किया जा रहा है, इसलिए भविष्य में यह नंबर बदल सकता है। यह सेवा बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन है, जो उन्हें सुरक्षित और समर्थ बनाने में मदद करती है । संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल पुखरायां के छात्र आयूष राजावत पुत्र गुरु प्रसाद राजावत ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 को कागज पर डिजाइन कर अपने साथियों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर की दी जानकारी इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल व स्टाफ के साथ सभी छात्र व छात्राएं एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
















Leave a Reply