Advertisement

ग्राम पंचायत से बने खड़ंजा सड़क पर अतिक्रमण का मामला पहुंचा तहसील दिवस।

ग्राम पंचायत से बने खड़ंजा सड़क पर अतिक्रमण का मामला पहुंचा तहसील दिवस।

 

( दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)

विंढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड दुद्धी के ग्राम पंचायत महुली कब्रिस्तान के सामने लगभग 15 वर्ष पहले खड़ंजा सड़क का निर्माण ग्राम पंचायत के द्वारा कराया गया है। बताते चले कि उक्त सड़क बस्ती के लोगों के लिए आने-जाने का एकमात्र ही रास्ता है जिसे गांव के ही ओंकार नाथ गुप्ता ने खड़ंजा में लगे ईट को उखाड़ना प्रारंभ कर दिया है। इतना ही नहीं उक्त व्यक्ति के द्वारा कुछ जगहों पर तो बड़े-बड़े गड्ढा बना दिया गया है तथा बड़े-बड़े पत्थर रख दिया गया है, जिससे बस्ती के लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुनिया देवी ने तहसील दिवस पहुंचकर जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि खड़ंजा सड़क पर से अतिक्रमण हटाकर पुनः आवागमन को बहाल किया जाए। इस बाबत जब मुनिया देवी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि इससे पहले भी कई बार थाना से लेकर तहसील दिवस तक प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। बरसात के कारण स्थिति यह है कि हम लोगों की आने जाने में ऐसी दुर्दशा हो रही है जिसका बयां करना बहुत मुश्किल है। मुनिया देवी का कहना है कि सरकारी पैसे से बना खड़ंजा सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने में स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से नाकाम है। अतिक्रमणकारी व्यक्ति का रसूख इतना है कि अभितक के दिए गए सभी शिकायतों को ठेंगा दिखाते हुए लगातार अतिक्रमण कर रहा हैं। कोई भी संबंधित अधिकारी उसपर कार्रवाई करने से परहेज कर रहा है। इधर पूरी बस्ती के लोगों के लिए एक व्यक्ति समस्या बना हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!