*नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिकरवार में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नाग पंचमी का पर्व*
*समाजसेवी राधे कृष्णा जायसवाल ने नगद पुरस्कार के साथ अंगवस्त्र देकर खिलाड़ियों को किया सम्मानित*
*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

सोनभद्र नगवां ब्लॉक के अधिकतर ग्राम पंचायतों में नाग पंचमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत सिकरवार में नाग पंचमी के अवसर पर भजन कीर्तन के साथ ही खेल कूद कबड्डी, लंबी कूद और दंगल का आयोजन किया गया जिसमे खिलाड़ियों ने अपना दम खम दिखाया लंबी कूद प्रतियोगिता में दो भाइयों अक्षय सिंह और उधम सिंह ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया कबड्डी प्रतियोगिता में तीन टीमों ने प्रतिभाग किया और अपने अद्भुत खेल से दर्शकों भरपूर मनोरंजन किया ।
खेल कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों और कबड्डी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को समाजसेवी राधे कृष्णा जायसवाल ने नगद पुरस्कार और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर राधे कृष्णा जायसवाल ने कहा कि खेल कूद से। मन मस्तिष्क और शारीरिक विकास होता है इस लिए युवा वर्ग को खेल कूद प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए मेरे द्वारा हमेशा समय समय पर ऐसे आयोजनों पर खिलाड़ियों के हौसला आफजाई के लिए सम्मानित करता रहूंगा।
इस अवसर पर विजयमल सिंह, बब्बन सिंह, अमर बहादुर सिंह, कांता सिंह, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
















Leave a Reply