Advertisement

महुली में नाग पंचमी के अवसर पर हुआ कुश्ती दंगल ,पहलवानों ने दिखाया दम।

महुली में नाग पंचमी के अवसर पर हुआ कुश्ती दंगल ,पहलवानों ने दिखाया दम।

 

क्षेत्र के पहलवानों ने दाव पेंच से जीता दर्शकों का दिल

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)

सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र के महुली में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नाग पंचमी के पावन पर्व पर कुश्ती दंगल का आयोजन श्री राजा बरियार शाह खेल मैदान महुली में किया गया इस कुश्ती के आयोजन में इलाके के गांव से दर्जनों पहलवानों ने जोर आजमाइश की।कुश्ती की शुरुवात बजरंग बली के ध्वज के पूजा ग्राम प्रधान अरविंद कुमार जायसवाल ने के किया गया।

और कुश्ती के आयोजन ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल के निगरानी में कर रहे सुकेश कुमार ,मिथलेश कुमार ,अनिल भारती ने पहलवानों को अखाड़े में घुमा घुमा कर नामों की घोषणा किया अपने जोड़ी के पहलवानों से दर्शक दीर्घा में मौजूद पहलवानों ने हाथ मिला कर कुश्ती में अपने कलाओं का प्रदर्शन किया जिसमें इनामों की बौछार कमेटी के लोगों के द्वारा किया जा रहा था जोर आजमाइश करने वाले पहलवानो में महुली, पोलवा,फुलवार,पतरिहा,डुमरा,कोरगी,जाताजुआ, पकरी,सहित दर्जन भर क्षेत्रों के पहलवानो ने जोर आजमाइश किया।इस मौके पर ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल,वीरेंद्र कुमार कन्नौजिया ,सुशील गुप्ता,राजकपूर कन्नौजिया,राजबली कन्नौजिया सहित क्षेत्र के हजारों के संख्या में लोग उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका में अनिल भारती रहे प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र से आए हुए समस्त पहलवानों को शुभ आशीष दिया तथा प्रसाद का वितरण कराने के पश्चात कार्यक्रम को समापन किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!