Advertisement

सोनभद्र -शिवद्वार में सावन के तीसरे सोमवार को लाखों भक्तों ने किया जलाभिषेक

शिवद्वार में सावन के तीसरे सोमवार को लाखों भक्तों ने किया जलाभिषेक

 

सोनभद्र /संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

घोरावल /सोनभद्र जनपद सोनभद्र में विराजमान उमा महेश्वर प्रतिमा शिवद्वार मन्दिर पर श्रावण मास के तीसरे सोमवार को लाखों कावरियों एवं भक्तो द्वारा जलाभिषेक व दर्शन पूजन किया गया मेला व्यवस्था में जिलाप्रशासन से पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, एलआईयू,विकास खंड,ग्राम पंचायत, पीएसी, विद्युत विभाग,जिला पंचायत राज विभाग आदि संबंधित विभागों के साथ शिव पार्वती प्राचीन काशी सेवा समिति (शिवद्वार धाम )तैयारियों एवं सहयोग से सावन के तीसरे सोमवार का मेला शकुशल संपन्न हुआ लगभग लाखों भक्तों द्वारा भगवान उमा महेश्वर का दर्शन पूजन कर जलाभिषेक भी किया गया दर्शनोपरांत भक्तों ने बोल बम और हर हर महादेव का जयकारे लगाए जिससे पूरा जनपद भक्तिमय हो गया कावर यात्रा में मुख्य रूप से झारखंड, बिहार,मध्य प्रदेश, छतीसगढ़ एवं आदि प्रांतों के भक्तों ने भाग लिया रविवार को शाम 8 बजे मंगला आरती के बाद सोमवार को लगभग 2 बजे मंदिर का कपाट खोलकर जलाभिषेक प्रारंभ करा दिया गया भक्तों कि लंबी कतार शिवद्वार इंडियन बैंक लगी हुई थी जो शाम आरती तक दर्शन पूजन का क्रम चलता रहा मेले का देखरेख जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के तत्वधान में एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय द्वारा थाना चौकी एवं मेला व्यवस्था में लगे पुलिस फोर्स के सहयोग से मन्दिर पर बने कंट्रोल रूम से उचित दिशानिर्देश देते हुए मेले का भ्रमण किया गया सीसीटीवी कैमरे पर सतर्क दृष्टि रहा जिला प्रशासन सोनभद्र के सहयोग से सावन मेला चल रहे तीसरे सोमवार को सकुशल संपन्न कराया गया जिस दौरान श्रीकांत दुबे,सियाराम यादव,कुंजबिहारी,अमित मिश्रा,विनीत ,सूर्यकांत,रवि ,बच्चा,प्रवीण,कृष्णकांत दुबे,संजय मोदनवाल,राजू सिंह,धीरज एवं शिव पार्वती प्राचीन काशी सेवा समिति के पदाधिकारियों/सदस्यों समेत प्रशासन के सभी विभागों के संबंधित अधिकारियों द्वारा सेवा अर्पित किया गया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!