Advertisement

सोनभद्र -लगातार तेरहवें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन

लगातार तेरहवें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन

– हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर

– रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार तेरहवें दिन बुधवार को रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

सावन माह के तेरहवें दिन बुधवार को समाजसेवी संतोष पटवा, प्रिया पटवा, करुणा सिंह, पंकज गुप्ता, विनीता, डॉक्टर विजय, उर्मिला देवी, लकी केसरी, प्रियंका गुप्ता, मनोज केसरी, सुनीता केसरी, विनोद केसरी, मीरा केसरी, मनोरमा केसरी, ज्योति केसरी, संध्या केसरी, परी केसरी, ओम प्रकाश केसरी, किरन केसरी, रामबाबू मोदनवाल, किरन मोदनवाल, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की उपाध्यक्ष खुशबू मौर्य, विमला देवी, कृष्णावती, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी, रामा त्रिपाठी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधेकृष्ण तिवारी ने दुध व गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया।

भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा। आरती पूजन में कालो देवी, हीरा, इन्द्रपति पांडेय महाराज, सुखराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना महाराज व सुरेश महाराज आदि मौजूद रहे।। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!