टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने कराई जगमग रोशन कुण्डेश्वर रोड की स्ट्रीट लाइट
नगर पालिका CMO ओमपाल सिंह ओर विधुत कंपनी ने 8 घंटे में समास्या की हल
टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार

टीकमगढ़ जिले के शिव धाम कुंडेश्वर मार्ग पर बीते चार सालों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट आखिरकार चालू हो गई है। कलेक्टर विवेक श्रोतिय के निर्देश पर केवल 8 घंटे के अंदर काम पूरा कर लिया गया। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, टीकमगढ़ से कुंडेश्वर तक करीब 5 किलोमीटर लंबे मार्ग पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता था। सावन महीने में भक्तों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए लोगों ने प्रशासन से इस समस्या को हल करने की मांग की थी। 48 घंटे के अंदर कार्रवाई का दिया था निर्देश मंगलवार को कलेक्टर ने एसडीएम, तहसीलदार, नगर पालिका सीएमओ, विद्युत विभाग और कुंडेश्वर मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बिजली कंपनी से रिपोर्ट मांगी और 48 घंटे के भीतर लाइट व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। बिजली विभाग ने देर रात तक काम करते हुए स्ट्रीटलाइट व्यवस्था को दोबारा शुरू कर दिया। अंधेरे के कारण कई हादसे हो चुके हैं दरअसल, इस मार्ग पर चार साल पहले खंभे और लाइटें तो लगाई गई थीं, लेकिन वे कभी सुचारू रूप से नहीं चल पाईं। अंधेरे के कारण कई हादसे हो चुके हैं। सड़क पर बैठे रहने वाले गोवंश भी दुर्घटनाओं का कारण बनते रहे हैं। स्थानीय लोगों की लगातार मांग और सावन में बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की यह कार्रवाई सही समय पर राहत पहुंचाने वाली साबित हुई है।


















Leave a Reply