Advertisement

सोनभद्र – *थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा आवेदक का फ्राड हुआ कुल 5610/- रुपये उसके मूल खाते मे कराया गया वापस-*

 

 

*थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा आवेदक का फ्राड हुआ कुल 5610/- रुपये उसके मूल खाते मे कराया गया वापस-*

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

अवगत कराना है कि आवेदक विनोद कुमार पुत्र मुन्ना प्रसाद निवासी ग्राम पटवध टोला बसकटवा थाना चोपन जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात व्यक्तियो द्वारा 5610/- रुपये की धनराशि ठग ली गयी थी, जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा *राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नम्बर 1930* पर कॉल करके आनलाईन शिकायत दर्ज करायी गई थी ।

 

साइबर अपराध एंव अपराधियों के नियन्त्रण हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के दिशा-निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व मे थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि को फ्राड खाते मे होल्ड कराया गया तथा *NCRP पोर्टल* से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को जरिये ईमेल पत्राचार करके आवेदक की फ्राड हुई कुल धनराशि 5610/- रुपये उसके मूल बैंक खाते में आज दिनांक- 23.07.2025 को सफलतापूर्वक वापस कराया गया । आवेदक द्वारा थाना चोपन की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।

 

*धनराशि वापस कराने वाली टीमः-*

01.श्री विजय कुमार चौरसिया , प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन सोनभद्र ।

02.का0 सुनील कुमार, साइबर हेल्प डेस्क थाना चोपन सोनभद्र ।

 

*नोटः – साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल या नजदीकी थाने पर रिपोर्ट या cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तुरन्त शिकायत दर्ज करायें।*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!