सफदर इसरार खान( बाबुल) परवेज आलम खान
( क्राइम रिपोर्टर) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश
“एसओजी से हुए मुठभेड़ में, दो वांछित अपराधी गिरफ्तार “

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर: गोसाईगंज थाने की पुलिस व एसओजी के साथ बीती रात गोसाईगंज थाना क्षेत्र में हुई बदमाशों के मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार हो गए।
अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ अपराधी क्षेत्र में किसी की हत्या की योजना बना रहा रहे हैं । सूचना पर गोसाईगंज थाने की पुलिस व एसओजी टीम पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश शक्ति सिंह व देव दत्त सिंह उर्फ बाबा के पैर में गोली लग गई दोनों बदमाशों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराकर विधि कार्रवाई कर रही है दोनों बदमाशों के ऊपर लगभग आधा दर्शन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं।
सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश
















Leave a Reply