रिपोर्टर मोहम्मद सेबू
सुल्तानपुर। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के इसौली में संचालित आयुष्मान भारत 4 शैय्या आयुर्वेदिक अस्पताल में मंगलवार को मरीजों को भारी निराशा का सामना करना पड़ा।

अस्पताल के मुख्य गेट पर ताला लटका मिला,जबकि मरीज डॉक्टर और इलाज की उम्मीद में इधर-उधर भटकते नजर आए।खबर लिखे जाने तक अस्पताल में न तो कोई डॉक्टर पहुंचा था,न ही कोई स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद था।स्थानीय लोगों और मरीजों में इस अव्यवस्था को लेकर नाराज़गी देखी गई।
















Leave a Reply