Advertisement

एनसीसी डी कंपनी की नई भर्ती प्रक्रिया संपन्न, चयनित कैडेट्स को दी गई जिम्मेदारी

एनसीसी डी कंपनी की नई भर्ती प्रक्रिया संपन्न, चयनित कैडेट्स को दी गई जिम्मेदारी

(मध्य प्रदेश गुना रिपोर्टर अभिषेक शर्मा)।

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गुना की एनसीसी इकाई डी कंपनी की नई भर्ती प्रक्रिया 35वीं एमपी बटालियन के अंतर्गत विधिवत संपन्न हुई। यह भर्ती प्रक्रिया लेफ्टिनेंट कर्नल ए.एन. रेड्डी के मार्गदर्शन, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बी.के. तिवारी की अनुमति एवं रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन लता श्रीवास्तव की उपस्थिति में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रेड्डी ने एनसीसी में शामिल होने के उद्देश्यों, लाभों और अनुशासनात्मक जीवनशैली पर विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संबोधन दिया। इसके उपरांत भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जिसमें सबसे पहले फिजिकल टेस्ट कराया गया। यह परीक्षण बटालियन से आए सूबेदार धर्मेंद्र कुमार एवं हवलदार पंकज कुमार द्वारा संपन्न कराया गया। फिजिकल टेस्ट में सफल रहे छात्रों के डॉक्यूमेंट्स की जांच के बाद मेडिकल परीक्षण हुआ, जिसमें चेस्ट, हाइट, वजन सहित अन्य मापदंडों की जांच की गई।

मेडिकल में फिट पाए गए छात्रों का रिटन टेस्ट लिया गया और सफल अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया। भर्ती प्रक्रिया के बाद रैंक सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें सत्र 2024-25 में बी और सी सर्टिफिकेट अल्फा ग्रेड से उत्तीर्ण कैडेट्स को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए एवं नवीन सत्र की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एस.के. छारी, डॉ. कल्पना रायकवार, डॉ. रानी मुगल, एनसीसी अधिकारी सेकेंड ऑफिसर संजय झा, थर्ड ऑफिसर लालकृष्ण शर्मा, केयरटेकर सुरेंद्र कुमार प्रजापति सहित जिले भर से आए लगभग 200 विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन मनोज कुमार भिरोरिया ने किया एवं आभार नव-नियुक्त सीनियर अंडर ऑफिसर सुरक्षा यादव ने व्यक्त किया। समापन एनसीसी गीत के साथ हुआ। ~ सीताराम नाटानी (मध्य प्रदेश गुना रिपोर्टर अभिषेक शर्मा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!